दिगंबर जैन सोशल ग्रुप पुष्प, दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन की ओर से राष्ट्रीय स्तर पर मनाए जा रहे पर्यावरण माह अभियान के तहत इंदौर शहर के आस्था का केंद्र खजराना गणेश मंदिर परिसर में विशेष पौधरोपण कार्यक्रम रखा गया। इंदौर से पढ़िए, श्रीफल साथी की यह रिपोर्ट…
इंदौर। पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरण और हरित भविष्य के संकल्प के साथ दिगंबर जैन सोशल ग्रुप पुष्प, दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन की ओर से राष्ट्रीय स्तर पर मनाए जा रहे पर्यावरण माह अभियान के तहत इंदौर शहर के आस्था का केंद्र खजराना गणेश मंदिर परिसर में विशेष पौधरोपण कार्यक्रम रखा गया। ग्रुप सचिव रितेश जैन ने बताया कि पौधरोपण कार्यक्रम में फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोहर झांझरी की विशेष उपस्थिति रही।

यह समाजजन उपस्थित रहे
इस अवसर पर ग्रुप अध्यक्ष मयंक काला, निवर्तमान अध्यक्ष गिरीश रारा, अतुल गोयल, अजय जैन, फेडरेशन के निवर्तमान अध्यक्ष राकेश कल्पना विनायका तथा आशीष सूतवाला सहित ग्रुप के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
पौधरोपण केवल एक अभियान नहीं
कार्यक्रम में सभी सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए कहा कि एक पेड़ पर्यावरण के लिए, एक पेड़ भविष्य के लिए अवश्य लगाएं। योगेश जैन, प्रवीण प्रीति जैन, अखिलेश रश्मिता जैन, विशाल दीपमाला जैन, जम्बू शाह, डॉ. मनीष जैन, करणमल जैन, राकेश मीना जैन, प्रशांत छाबडा, सुषमा जैन, सुरभि जैन ने कहा कि पौधरोपण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, हरित और सुरक्षित पर्यावरण देने की सामूहिक जिम्मेदारी है। अंत में उपस्थित सभी सदस्यों ने अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनके संरक्षण का संकल्प लिया।













Add Comment