राष्ट्रीय खंडेलवाल (सरावगी) दिगंबर जैन महिला संगठन के तत्वावधान में लगभग 100 महिलाओं का तीर्थयात्रा संघ आज महावीर बाग, इंदौर से दो बसों द्वारा विभिन्न पावन जैन तीर्थों के दर्शन हेतु रवाना हुआ। इंदौर से पढ़िए, श्रीफल साथी संदीप पहाड़िया की यह खबर…
इंदौर। राष्ट्रीय खंडेलवाल (सरावगी) दिगंबर जैन महिला संगठन के तत्वावधान में लगभग 100 महिलाओं का तीर्थयात्रा संघ आज महावीर बाग, इंदौर से दो बसों द्वारा विभिन्न पावन जैन तीर्थों के दर्शन हेतु रवाना हुआ। यह यात्रा श्री णमोकार तीर्थ, सापुतारा,जिनशरणम् धर्मपुर, श्री रायचंद धाम, महुआ पार्श्वनाथ, मणीलक्ष्मी पावागढ़ तथा अंदेश्वर पार्श्वनाथ सहित अनेक प्रमुख तीर्थ स्थलों के दर्शन करेगी। यात्रा का मार्गदर्शन संस्थापक संदीप पहाड़िया की ओर से किया जा रहा है। यात्रा के शुभारंभ अवसर पर समाज के अनेक गणमान्यजनों ने धर्मध्वजा दिखाकर बसों को मंगलमय यात्रा के लिए रवाना किया।
यह समाजजन उपस्थित रहे
इस अवसर पर सामाजिक संसद के मनोनीत अध्यक्ष विनय बाकलीवाल सहित कैलाश लुहाड़िया, प्रदीप बड़जात्या, मनोज काला, इंद्र सेठी, देवेंद्र सोगानी, पवन जैन, दीपक पाटनी, नितिन बड़जात्या, प्रदीप कासलीवाल, पंकज अजमेरा, हितेश काला, प्रियांशु बज, शिरीष जैन, नरेश काला, नरेंद्र छाबड़ा, छोटू भैया, वैभव कासलीवाल, विराग युवा मंच के अध्यक्ष पंकज जैन पाटनी, आशीष गंगवाल, संजय वेद, मुकेश गोधा, राकेश गोधा, आलोक जैन, पद्म जैन, यश काला, मल रांवका, संजय सोनी, जितेन्द्र काला, राजेश पाटोदी उपस्थित रहे। सभी ने यात्रियों को मंगलमय एवं सफल तीर्थयात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं।
विधायक उषा ठाकुर ने दी शुभकामना
इस अवसर पर महू क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक उषा ठाकुर ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई तथा सभी यात्रियों को सफल, सुरक्षित एवं मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं प्रदान कीं। इस अवसर पर महिला संगठन की परामर्श दाता ऊषा पाटनी, मार्गदर्शक कल्पना बाकलीवाल , प्रभारी शीतल पहाड़िया , अंतिम गंगवाल ने सभी यात्रियों को शुभकामनाएं दी।
इन्होंने अतिथियों का किया सत्कार
यात्रा संघपति प्रभा गंगवाल, महिला संगठन अध्यक्ष ज्योति सेठी, मोनिका अजमेरा, श्वेता काला, दीपाली बज, बबीता लुहाड़िया, नमिता कासलीवाल एवं दीपिका गंगवाल ने उपस्थित सभी अतिथियों का स्वागत किया। मंगलकामनाओं और धार्मिक उत्साह के वातावरण में तीर्थयात्रा संघ अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान किया गया।













Add Comment