दिगंबर जैन सोशल ग्रुप “भोजपाल” एवं श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर शाहपुरा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित विशाल मल्टीस्पेशलिटी निःशुल्क चिकित्सा शिविर में सैकड़ों मरीजों ने स्वास्थ्य जांच, विशेषज्ञ परामर्श एवं नि:शुल्क दवाओं का लाभ लिया। पढ़िए श्रीफल साथी मनोज जैन नायक की यह रिपोर्ट।
भोपाल। दिगंबर जैन सोशल ग्रुप “भोजपाल” एवं श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर शाहपुरा के तत्वावधान में रविवार को विशाल मल्टीस्पेशलिटी निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में मरीजों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराकर विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श प्राप्त किया तथा आवश्यकतानुसार नि:शुल्क दवाएं भी वितरित की गईं।
विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दी सेवाएं
शिविर में एंडोक्राइन, ऑर्थोपेडिक, डायबिटीज, फिजियोथेरेपी, कैंसर, न्यूरो, जनरल फिजिशियन, त्वचा रोग, आयुर्वेद, ईएनटी, स्त्री रोग एवं दंत रोग सहित विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं प्रदान कर मरीजों का परीक्षण किया।
निःशुल्क जांच की गई
मरीजों के लिए ब्लड टेस्ट, बोन मिनरल डेंसिटी, ब्लड शुगर, रक्तचाप (बीपी), लिपिड प्रोफाइल, HbA1c तथा ईसीजी सहित विभिन्न स्वास्थ्य जांचें निःशुल्क कराई गईं। चिकित्सकों ने जांच रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक परामर्श एवं उपचार संबंधी मार्गदर्शन भी दिया।
स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश
आयोजकों ने कहा कि “स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा धन है”। इसी उद्देश्य के साथ समाज एवं आम नागरिकों के बेहतर स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए शिविर आयोजित किया गया, ताकि अधिक से अधिक लोग समय रहते स्वास्थ्य परीक्षण कराकर गंभीर बीमारियों से बचाव कर सकें।
चिकित्सकों का किया सम्मान
शिविर के शुभारंभ पर अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। आयोजन समिति ने सभी चिकित्सकों एवं अतिथियों का आत्मीय बहुमान किया। दिगंबर जैन सोशल ग्रुप भोजपाल एवं दिगंबर जैन मंदिर कमेटी शाहपुरा के इस सेवा प्रयास की मरीजों एवं नागरिकों ने सराहना की।













Add Comment