अम्बाह के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष एवं समाजसेवी जिनेश जैन ने अपना जन्मदिन धार्मिक आस्था, सादगी और जनसेवा के संकल्प के साथ मनाया। आर्यिका श्री संगममति माताजी के दर्शन, डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण तथा नागरिकों के बीच विकास का संकल्प इस अवसर की विशेषता रहा। पढ़िए श्रीफल साथी अजय जैन की यह रिपोर्ट।
अम्बाह। नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष एवं समाजसेवी जिनेश जैन ने रविवार को अपना जन्मदिन सादगी, धार्मिक आस्था और समाजसेवा के भाव के साथ मनाया। उन्होंने आर्यिका रत्न 105 श्री संगममति माताजी ससंघ के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा नगर और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की मंगलकामना की।
आर्यिका श्री का लिया आशीर्वाद
जन्मदिन के अवसर पर जिनेश जैन ने आर्यिका श्री संगममति माताजी ससंघ के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने धर्म आराधना के साथ नगरवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की प्रार्थना की।
डॉ. अंबेडकर को किया नमन
इसके पश्चात वे डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क पहुंचे, जहां भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर उन्होंने सामाजिक समरसता, स्वच्छता और जनकल्याण के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प दोहराया।
अटल पार्क में हुए विविध आयोजन
जन्मदिन के अवसर पर अटल पार्क में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। शुभचिंतकों, समाजजनों एवं नागरिकों ने जिनेश जैन को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
जनता के विश्वास को बताया सबसे बड़ा उपहार
जिनेश जैन ने सभी शुभचिंतकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का स्नेह, विश्वास और सहयोग ही उनके लिए सबसे बड़ा उपहार है। उन्होंने भविष्य में भी नगरहित एवं समाजसेवा के कार्यों में पूरी निष्ठा के साथ सक्रिय रहने का संकल्प दोहराया।













Add Comment