समाचार

श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान एवं विश्व शांति महायज्ञ : आठवें दिन चढ़ाए श्रीजी के समक्ष 1012 अर्घ्य


शमशाबाद रोड स्थित राहुल विहार के श्री  चिंतामणि पार्श्वनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर में मुनि श्री 108  साक्ष्यसागर जी महाराज, मुनिश्री 108 योग्यसागर जी एवं मुनिश्री 108  निवृतसागर जी महाराज ससंघ एवं गणिनी आर्यिका श्री आर्षमति माताजी ससंघ के मंगल सानिध्य में श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान एवं विश्व शांति महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। भक्तों ने विधान के आठवें दिन का शुभारंभ श्रीजी का अभिषेक एवं वृहद शांतिधारा के साथ किया। इसके बाद 1012 अर्घ्य चढ़ाए गए। पढ़िए शुभम जैन की रिपोर्ट…


 

आगरा। शमशाबाद रोड स्थित राहुल विहार के श्री चिंतामणि पार्श्वनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर में मुनि श्री 108  साक्ष्यसागर जी महाराज, मुनिश्री 108 योग्यसागर जी एवं मुनिश्री 108  निवृतसागर जी महाराज ससंघ एवं गणिनी आर्यिका श्री आर्षमति माताजी ससंघ के मंगल सानिध्य में अष्टान्हिका पर्व पर श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान एवं विश्व शांति महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। विधान के आठवें दिन सोमवार को विधानचार्य शशिकांत जैन शास्त्री एवं  प्रतिष्ठाचार्य वीरेंद्र जैन शास्त्री के कुशल निर्देशन में इंद्र-इंद्राणियों ने मंत्रोच्चारण के साथ श्रीजी के समक्ष 1012 अर्घ्य एवं श्रीफल अर्पित किए। विधान में मौजूद सभी भक्तों ने हेमलता जैन एवं संगीतकार के मधुर भजनों पर नृत्य कर प्रभु के चरणों में भक्ति प्रस्तुत की।

इस अवसर पर सर्वप्रथम सौभाग्यशाली भक्तों ने श्रीजी की प्रतिमा को पांडुक शिला पर विराजमान कर स्वर्ण कलशों से जिन अभिषेक एवं वृहद शांतिधारा की। इस दौरान बाहर से पधारे गुरु भक्तों ने समाधिस्थ आचार्य श्री ज्ञान सागर जी महाराज के चित्र का अनावरण एवं दीप प्रज्वलन किया, साथ ही गुरुमां का पाद प्रक्षालन कर शास्त्र भेंट किए। इस दौरान आचार्य विद्यासागर नवयुवक मंडल के पदाधिकारियों द्वारा श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान में सहयोग देने वाले भक्तों का माला एवं साफा पहनकर स्वागत किया गया। संध्या काल में भक्तों ने हाथों में दीपक लेकर संगीतमय में श्रीजी की मंगल आरती की। रात:8:00 बजे बाहर से आए हुए कलाकारों द्वारा नाटिका की बहुत सुंदर प्रस्तुति दी। गणिनी आर्यिका श्री 105 आर्षमति माताजी ससंघ के मंगल सानिध्य में विधान के समापन पर 28 नवंबर को प्रातः 9:00 बजे आचार्य विद्यासागर नवयुवक मंडल द्वारा श्रीजी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। कार्यक्रम में रोहित जैन अतिशय जैन, प्रिंस जैन, अतुल जैन, योगेश जैन, पवन कुमार जैन, लोकचंद जैन, दीपचंद जैन, सतीश चंद जैन, संजय कुमार जैन, ताराचंद जैन सहित समस्त राहुल विहार जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page