समाचार

मुनि श्री निष्पक्ष सागर जी का आशीर्वाद पाकर भावुक हुए नरेंद्र काला : कहा-आपके आशीर्वाद से ही मैं सुरक्षित बच पाया 


कोटा स्टोन स्मॉल स्केल स्टोन इंडस्ट्री एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी के कोटा जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र काला हाल ही में एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। यह दुर्घटना कोटा से रामगंजमंडी आते समय हुई, जिसमें उन्हें गंभीर चोटें आईं। दुर्घटना के बाद उनका उपचार कोटा के एक निजी अस्पताल में चला। रामगंजमंडी से पढ़िए, अभिषेक जैन लुहाड़िया की खबर…


रामगंजमंडी। कोटा स्टोन स्मॉल स्केल स्टोन इंडस्ट्री एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी के कोटा जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र काला हाल ही में एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। यह दुर्घटना कोटा से रामगंजमंडी आते समय हुई, जिसमें उन्हें गंभीर चोटें आईं। दुर्घटना के बाद उनका उपचार कोटा के एक निजी अस्पताल में चला। वर्तमान में वे अपने निवास, रामगंजमंडी में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं और धीरे-धीरे स्वस्थ हो रहे हैं। उल्लेखनीय है कि पूर्व में अखिलेश मेडतवाल के साथ वे मुनि श्री निष्पक्ष सागर महाराज के दर्शन एवं आशीर्वाद लेने पहुंचे थे, जहाँ उन्होंने समाजहित में प्रशासनिक सहयोग भी प्रदान किया था। रविवार की प्रातः बेला में मुनि श्री 108 निष्पक्ष सागर महाराज, अशोक बाबरिया के निवास से मंगल आहार उपरांत सीधे नरेंद्र काला के घर पधारे। जैसे ही काला ने गुरुदेव को अपने समक्ष देखा, वे भाव-विभोर हो उठे। उन्होंने विनम्रतापूर्वक दोनों हाथ जोड़कर नमन किया, जिस पर गुरुदेव ने करुणामयी भाव से हाथ उठाकर उन्हें मंगल आशीर्वाद प्रदान किया। इस भावुक क्षण को देखकर उपस्थित श्रद्धालु भी भावनाओं से भर उठे।

आशीर्वाद प्राप्त करते हुए काला ने भावुक स्वर में कहा- यह सब गुरुदेव के आशीर्वाद का ही परिणाम है कि मैं इतनी बड़ी दुर्घटना से सुरक्षित बच पाया। संभवतः इससे भी अधिक गंभीर स्थिति हो सकती थी, लेकिन गुरुदेव की कृपा ने मेरी रक्षा की। गौरतलब है कि श्री काला सदैव जैन समाज के लिए समर्पित रहे हैं और तन, मन एवं धन से समाज सेवा में सक्रिय योगदान देते आए हैं। उन्होंने प्रशासनिक स्तर पर भी समाज को निरंतर सहयोग प्रदान किया है। इस अवसर पर मुनिश्री ने उन्हें संदेश देते हुए कहा कि प्रभु भक्ति, पूर्ण निष्ठा और नैतिकता के साथ समाज एवं परिवार की सेवा करना ही जीवन का वास्तविक उद्देश्य होना चाहिए। इस भावपूर्ण अवसर पर पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष ओम गुर्जर एवं कुशल नाकोड़ा सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page