श्री सर्वताभद्र जिनालय, न्यू आदर्श नगर बलकेश्वर में आदिनाथ पंचकल्याणक महोत्सव के सफल आयोजन के उपलक्ष्य में श्री आदिनाथ पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव समिति के तत्वावधान में रविवार को हरीपर्वत स्थित आचार्य शांतिसागर सभागार में कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह हुआ। आगरा से पढ़िए, यह खबर…
आगरा। श्री सर्वताभद्र जिनालय, न्यू आदर्श नगर बलकेश्वर में आदिनाथ पंचकल्याणक महोत्सव के सफल आयोजन के उपलक्ष्य में श्री आदिनाथ पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव समिति के तत्वावधान में रविवार को हरीपर्वत स्थित आचार्य शांतिसागर सभागार में कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह हुआ। समारोह में समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े पदाधिकारी, ट्रस्टीगण, दानदाताओं एवं बड़ी संख्या में श्रेष्ठीजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मंगला चरण के साथ हुआ। मुख्य अतिथि गौरवाध्यक्ष प्रदीप जैन (पीएनसी)का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। अपने उद्बोधन में उन्होंने पंचकल्याणक महोत्सव की सफलता के पीछे कार्यकर्ताओं के समर्पण, अनुशासन और सेवा भावना को प्रमुख आधार बताते हुए इसे समाज की एकजुटता का उत्कृष्ट उदाहरण बताया। इस अवसर पर महोत्सव के दौरान विभिन्न व्यवस्थाओं में सक्रिय भूमिका निभाने वाले संयोजकों एवं सहयोगियों को मंच पर सम्मानित किया गया। सभी सम्मानित कार्य कर्ताओं का दुपट्टा ओढ़ाकर चंदन तिलक लगाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर भव्य स्वागत-सम्मान किया गयाद्यजिससे पूरा सभागार तालियों की गूंज से गुंजायमान हो उठा।
कार्यकर्ताओं के कार्यों की सराहना
घटयात्रा, जन्म कल्याणक, रथयात्रा, प्रतिमा यात्रा, सांस्कृतिक कार्यक्रम, भोजन व्यवस्था, पूजन, पांडाल, प्रशासनिक, आवास एवं यातायात सहित सभी व्यवस्थाओं में योगदान देने वाले कार्यकर्ताओं को सम्मानित कर उनके कार्यों की सराहना की गई। कार्यक्रम में महिला मंडलों, युवा समितियों एवं विभिन्न सेवा संगठनों की सक्रिय भागीदारी विशेष आकर्षण रही। वहीं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समारोह में उत्साह और आनंद का वातावरण निर्मित किया। आयोजन समिति ने सभी कार्यकर्ताओं, दानदाताओं एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी के सहयोग से ही यह महोत्सव ऐतिहासिक रूप से सफल हो सका है। यह आयोजन समाज में सेवा, समर्पण और एकता की भावना को और अधिक सुदृढ़ करने वाला सिद्ध हुआ। संचालन मनोज जैन बाकलीवाल ने किया।
यह समाजजन रहे मौजूद
इस अवसर पर प्रदीप जैन (पीएनसी), जगदीश प्रसाद जैन, निर्मल मोठया, पंकज जैन,रजत जैन,मनोज जैन बल्लो,नरेंद्र जैन,राजीव जैन,सुमेर जैन,पारसमल जैन,राजेंद्र जैन, अमित जैन बॉबी,प्रवीन कुमार जैन, अंकित जैन,दीपक जैन,दिलीप जैन, सुमेर जैन पाड़या,अंकेश जैन,कमल जैन,विशाल जैन,अरुण जैन,शैलेंद्र जैन,खुशबू जैन, वंदना जैन, बबीता जैन, विनीता जैन सहित समस्त पंचकल्याणक महोत्सव समिति आगरा एवं श्री सर्वताभद्र जिनालय ट्रस्ट के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।













Add Comment