समाचार

णमोकार महामंत्र दीपोत्सव आराधना महोत्सव हुआ कमला नगर में जैन दर्शन प्रारंभिक ज्ञान शिक्षण शिविर का आयोजन कमला नगर में 14 से 19 मार्च तक


कमला नगर डी ब्लॉक स्थित श्री महावीर दिगम्बर जैन मंदिर में मुनिश्री प्रतीकसागर जी महाराज के पावन सानिध्य में जैन दर्शन प्रारंभिक ज्ञान शिक्षण शिविर लगाया गया है, जो 14 से 19 मार्च के तक है। पढ़िए मनोज जैन बाकलीवाल की रिपोर्ट……..


आगरा।पुष्पगिरि प्रणेता आचार्य श्री पुष्पदंतसागर जी महाराज के शिष्य क्रांतिवीर मुनिश्री प्रतीकसागर जी महाराज के पावन सानिध्य में जैन दर्शन प्रारंभिक ज्ञान शिक्षण शिविर लगाया गया है, जो 14 से 19 मार्च के मध्य आगरा के कमला नगर डी ब्लॉक स्थित श्री महावीर दिगम्बर जैन मंदिर में आयोजित है। इसी के मध्य 17 मार्च को संगीतमय णमोकार महामंत्र दीपोत्सव आराधना महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें सभी भक्त परिवार 35-35 दीपक साथ लेकर आए। श्रावक श्राविकाओं ने दीपों से स्वास्तिक बनाकर इस आराधना में सहभागिता की। इसके बाद

गुरुभक्तों ने की सामूहिक मंगल आरती 

संगीतकार शशि जैन पाटनी के मधुर जैन भजनों पर समस्त ग्रेटर कमला नगर जैन समाज की महिला मंडल की सदस्यों ने बड़ी संख्या में भाव नृत्य डांडिया की प्रस्तुति दी| कार्यक्रम के समापन पर सभी भक्तों ने संगीतमय क्रांतिवीर मुनिश्री प्रतीकसागर जी महाराज की सामूहिक मंगल आरती की। इस दौरान गुरुभक्तों का उत्साह गुरुवर के प्रति देखते ही बन रहा था| कार्यक्रम का संचालन मनोज जैन बाकलीवाल द्वारा किया गया| इस अवसर पर प्रदीप जैन पीएनसी,जगदीश प्रसाद जैन,पीयूष जैन,मनोज जैन बाकलीवाल,अभिषेक जैन,शिखर जैन सिंघई,अनिल रईस अनिल जैन,नरेश जैन हरीश जैन, अरुण जैन,विजयचंद्र जैन, शुभम जैन छोटू समस्त कमलानगर जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे|

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page