समाचार

50 वीं शादी की सालगिरह पर मुनिसेवा की : रोगियों और गौमाता की सेवा कर मनाई विवाह वर्षगांठ 


जैन समाज के गौरव सामाजिक सेवा अग्रणी मुनि सेवा समिति के मीडिया प्रभारी यश जैन और प्रियंका जैन के मम्मी चंदा तथा पापा बाहुबली की विवाह बंधन दिवस के 50 वर्ष पूर्ण होने पर मंदिर जी में वीरप्रभुजी के दर्शन कर माता और पिताजी की फोटो उनको नमन कर आशीर्वाद लिया। धामनोद से पढ़िए, दीपक प्रधान की यह खबर…


धामनोद। जैन समाज के गौरव सामाजिक सेवा अग्रणी मुनि सेवा समिति के मीडिया प्रभारी यश जैन और प्रियंका जैन के मम्मी चंदा तथा पापा बाहुबली की विवाह बंधन दिवस के 50 वर्ष पूर्ण होने पर मंदिर जी में वीरप्रभुजी के दर्शन कर माता और पिताजी की फोटो उनको नमन कर आशीर्वाद लिया। आज परोपकार की शुरुआत भी की मुनिसेवा समिति जो संत सेवा में अग्रणी कार्य करती है उनमें सहयोग किया। नगर की प्रसिद्ध समाज सेवा में 16 वर्ष से सेवा कर रही हॉस्पिटल में रोगियों को परिजनों को भोजन, सुबह व शाम 365 दिवस सेवा करती है।

नेत्र शिविर भी प्रतिमाह प्रथम बुधवार को आयोजित कर नगर सहित 10 जिले के जरूरतमंद लोगों को नेत्र के सफल परीक्षण जांच करवाकर हजारों पुरुष महिलाएं युवक-युवतियों और नन्हे बालक का सफल ऑपरेशन करवाकर नेत्र से संसार को देख रहे है। ऐसे उनके सेवा प्रकल्प घुटने प्रत्यारोपण कृत्रिम अंग हृदय संबंधित सेवाएं शिविर माध्यम से बड़े शहरों में भेजकर लाभान्वित किया। जो सेवाएं प्रदान करवा रही अभी गर्भवती महिला को रक्तदान में सहयोग कर रही रक्तदान जैसे महा शिविर आयोजित कर लाभाविन्त जीवन बचाने में सहयोग कर रही उसमें भी सहयोग प्रदान किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page