महावीर इंटरनेशनल गढ़ी परतापुर केंद्र द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मेतवाला के स्टॉफ एवं छात्र-छात्राओं को पर्यावरण हित में सिंगल यूज प्लास्टिक प्रयोग न करने तथा बरसात के पानी को रूफ वाटर हार्वेस्टिंग द्वारा बचाने की शपथ दिलाई गई। गढ़ी परतापुर से पढ़िए, यह खबर…
गढ़ी परतापुर। महावीर इंटरनेशनल गढ़ी परतापुर केंद्र द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मेतवाला के स्टॉफ एवं छात्र-छात्राओं को पर्यावरण हित में सिंगल यूज प्लास्टिक प्रयोग न करने तथा बरसात के पानी को रूफ वाटर हार्वेस्टिंग द्वारा बचाने की शपथ दिलाई गई।
विद्यालय में एक सादे लेकिन, बच्चों द्वारा संचालित आयोजन के मुख्य अतिथि अध्यक्ष मंथन पंचोरी एवं विशिष्ट अतिथि यज्ञदत्त पूरी भी बच्चे ही बने थे।
आयोजन के मुख्य वक्ता महावीर इंटरनेशनल के अंतरराष्ट्रीय डायरेक्टर नॉलेज शेयरिंग एवं ई-चौपाल अजीत कोठिया का विद्यालय के प्रधानाचार्य भारतसिंह राठौड़, जयदीप व्यास और खुशपाल जैन ने पगड़ी पहना कर उपरना ओढ़ा कर बहुमान किया। प्रारंभ में खुशपाल जैन ने अजीत कोठिया द्वारा स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के प्रबंधक एवं महावीर इंटरनेशनल गढ़ी परतापुर के गवर्निंग काउंसिल सदस्य के रूप में सम्पादित सेवा कार्यों का परिचय दिया
कपड़े के स्कूल बेग भेंट करने का संकल्प
इस अवसर पर जुलाई माह में कोठिया ने महावीर इंटरनेशनल गढ़ी परतापुर की ओर से बच्चों की आशु भाषण प्रतियोगिता, पौधरोपण कार्यक्रम तथा कपड़े के स्कूल बेग भेंट करने का संकल्प व्यक्त किया। पर्यावरण संरक्षण के लिए मिशन ऑक्सीजन के तहत हर छात्र छात्रा से बरसात में एक एक पौधा लगाने ओर उसकी पूरी देखभाल करने का सभी से आह्वान किया गया। आयोजन में बच्चों ने विविध विषयों पर शानदार प्रेजेंटेशन दिए।
इनका सहयोग रहा
विद्यालय के प्रधानाचार्य भारतसिंह राठौड़ ने पीड़ित मानवता सेवा कार्यों में हमेशा सहभागिता करने संकल्प व्यक्त किया। आयोजन संचालन बिटिया प्रतीक्षा गोस्वामी तथा खुशपाल जैन ने किया। इस अवसर पर निधि जैन, स्वाति सोनी, राहुल सिंह जैफ, राकेश जोशी, कल्पना जैन, रजनीश सुथार दीपक पाटीदार, प्रहलाद राठौड़, तनवीर पाटीदार सहित सभी गुरुजनों ने सक्रिय समर्पित सहयोग किया। आभार भारत सिंह राठौड़ ने व्यक्त किया।













Add Comment