समाचार

श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों का निर्विरोध चयन : मनीष गदिया बने अध्यक्ष


इंदौर के रामचंद्र नगर स्थित श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में ट्रस्ट प्रबंधकारिणी की बैठक में नई कार्यकारिणी का निर्विरोध चयन किया गया। मनीष गदिया को अध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से चयन हुआ। पढ़िए श्रीफल साथी इंदौर ब्यूरो की यह रिपोर्ट।


इंदौर। रामचंद्र नगर स्थित श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में समाज ट्रस्ट प्रबंधकारिणी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में ट्रस्ट के सभी सदस्यों की उपस्थिति में नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से निर्विरोध चयन किया गया।

सर्वसम्मति से चुनी गई नई कार्यकारिणी

बैठक में मनीष गदिया को अध्यक्ष, श्रीमती देवबाला पाटनी को उपाध्यक्ष, प्रमोद पहाड़िया को सचिव, अशोक पाटनी को कोषाध्यक्ष तथा सुनील पाटनी को सहसचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।

निर्विरोध हुआ चयन

सभी पदाधिकारियों का चयन सर्वसम्मति एवं निर्विरोध रूप से किया गया। समाजजनों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए उन्हें सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।

समाज हित में कार्य करने का संकल्प

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने मंदिर एवं समाज के धार्मिक, सामाजिक और विकासात्मक कार्यों को आगे बढ़ाने तथा सभी समाजजनों के सहयोग से सेवा कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।

समाजजनों ने दी शुभकामनाएं

बैठक के दौरान उपस्थित समाजजनों ने नई कार्यकारिणी से मंदिर की व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा समाजहित के कार्यों को गति देने की अपेक्षा व्यक्त की।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

You cannot copy content of this page