समाचार

स्वयं की शक्ति अग्नि को नीर कर सकती है : मुनिपुंगव सुधासागर महाराज चातुर्मासिक धर्मसभा में बोले


हरीपर्वत स्थित श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर के आचार्य शांतिसागर सभागार में मुनिपुंगव श्री सुधा सागर महाराज ने धर्मसभा को सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि गुरु हमें पापी कह रहे हैं जो पापी शब्द हमें कहते हैं, वह पापी शब्द कहना गुरु की गुरुता पर लोग सवाल उठाते हैं। पढ़िए शुभम जैन की रिपोर्ट…


आगरा। हरीपर्वत स्थित श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर के आचार्य शांतिसागर सभागार में मुनिपुंगव श्री सुधा सागर महाराज ने धर्मसभा को सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि गुरु हमें पापी कह रहे हैं जो पापी शब्द हमें कहते हैं, वह पापी शब्द कहना गुरु की गुरुता पर लोग सवाल उठाते हैं। एक माता अपने बेटे को रोटी नही खिलाती है। बेटा कहता है माता ने मुझे दुखी करने के लिए रोटी नहीं दी। जबकि माता ने उसे सुखी रहे इसके लिए रोटी नहीं दी। ऐसे ही गुरु जब पापी शब्द बोलते तो गुरु हमें 40 गुना अच्छा बनाने के लिए बोलते हैं। सौभाग्य समझें कि गुरु ने पापी कहा।

पर स्त्री को देखना छोड़ दें वरना रावण सी गति होगी

तीन प्रकार के व्यक्ति होते हैं। तत्व दृष्टि में सब व्यक्ति आ जाते हैं। हम सब में से कोई न कोई पर स्त्री को देखा होगा। पर स्त्री को देखना छोड़ दो नहीं तो रावण जैसी गति होगी। अभाव में सद्भाव- सकारात्मक सोच है। अभाव मे सद्भाव की अनुभूति होना हमारे में ऐसी शक्ति हैं। सीता आग में कूदीं। अग्नि कभी शीतल नहीं हो सकती है। भगवान और गुरु भी अग्नि को शीतल नही कर सकता है। स्वयं की शक्ति अग्नि को नीर कर सकती है।

धर्म से संबंधी जिज्ञासाओं का दे रहे समाधान

धर्मसभा का शुभारम्भ संस्कृति संस्कार महिला मंडल आदर्श नगर छीपीटोला द्वारा भक्ति गीत पर मंगलाचरण की प्रस्तुति के साथ किया। श्री दिगम्बर जैन धर्म प्रभावना समिति व आगरा दिगम्बर जैन परिषद एव श्री दिगम्बर जैन शिक्षा समिति द्वारा टूंडला, फिरोजाबाद, दिल्ली, अलीगढ़ के गुरुभक्तों ने भी मुनिश्री के समक्ष श्रीफल भेंट किया।

इसके बाद सौभाग्यशाली भक्तों ने संत शिरोमणि आचार्य विद्यासागर महाराज के चित्र का अनावरण एवं दीप प्रज्वलन भी किया। धर्मसभा का संचालन मनोज जैन बाकलीवाल द्वारा किया गया। मुख्य संयोजक मनोज जैन बाकलीवाल ने बताया कि अमृत सुधा वर्षायोग में प्रतिदिन सुबह गुरुदेव के मंगल प्रवचन हो रहे है वहीं शाम को जिज्ञासा समाधान कक्षा में गुरुदेव भक्तजनों की धर्म से संबंधी जिज्ञासाओं का समाधान कर रहे है। जहां सैकड़ों भक्त अपनी जिज्ञासाओं और शंकाओं को लेकर गुरुदेव के समक्ष प्रस्तुत हो रहे हैं।

इस अवसर पर धर्मसभा में मुख्य रूप से प्रदीप जैन पीएनसी, निर्मल जैन मोठ्या, मनोज जैन बाकलीवाल, नीरज जैन जिनवाणी पन्नालाल बैनाड़ा, हीरालाल बैनाड़ा, विभू बैनाड़ा, जगदीशप्रसाद जैन, राकेश जैन परदेवाले, राकेश सेठी, मीडिया प्रभारी शुभम जैन,आशीष जैन मोनू, पंकज जैन,राहुल जैन,अनिल जैन रईस,अमित जैन बॉबी,दिलीप जैन, नरेश जैन लुहाडिया,रामेश जैन,राजेश जैन,समस्त आगरा सकल जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page