धर्म समाज संस्कृति और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में सक्रीय महिलाओं की राष्ट्रीय संस्था अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन महिला परिषद अंजना संभाग इंदौर की अध्यक्ष मुक्ता जैन बनी। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…
इंदौर। धर्म समाज संस्कृति और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में सक्रीय महिलाओं की राष्ट्रीय संस्था अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन महिला परिषद अंजना संभाग इंदौर की अध्यक्ष मुक्ता जैन बनी। जाल सभागृह में परिषद की केंद्रीय अध्यक्ष निर्मला जैन के मुख्य अतिथि में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में परिषद की प्रांतीय अध्यक्ष माधवी शाह ने मुक्ता राजेश जैन दद्दू को पद की शपथ दिलाई एवं निवृतमान संभाग अध्यक्षअनीता जैन ने करतल ध्वनि के बीच मुक्ता जैन को अध्यक्षीय पिन लगा कर पदभार सौंपा। इस अवसर पर विशेष अतिथि के रुप में परिषद की केंद्रीय सचिव प्रभा जैन एवं केंद्रीय कोषाध्यक्ष सरला सामरिया भी उपस्थित थी।
समारोह में परिषद की ओर से उमंग शाखा की अध्यक्ष रिंकू अजमेरा एवं हेमलता गोधा द्वारा एक दिव्यांग महिला को व्हीलचेयर एवं आर्थिक दृष्टि से कमजोर एक व्यक्ति को उपचार हेतु आर्थिक सहायता का चेक भी प्रदान किया गया। इस अवसर पर उपस्थित परिषद की विभिन शाखाओं के उपस्थित पदाधिकारियों एवं महिला सदस्यों ने मुक्ता जैन का सम्मान कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस उपलब्धि पर फेडरेशन की राष्ट्रीय शिरोमणि संरक्षिका पुष्पा कासलीवाल,रेखा जैन श्रीफल डॉ. अर्पाणा जैन, उषा पाटनी, साधना दगडे आदि महिला संगठनों ने हर्ष व्यक्त कर बधाई दी।













Add Comment