समाचार

भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव समिति का आयोजन : रायपुर जैन महिला मंडलों की बैठक


भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव समिति – 2024 अंतर्गत मनाये जाने वाले भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव के लिए विभिन्न आयोजनों की रुपरेखा निर्धारण व आयोजन को भव्यता प्रदान करने रायपुर के विभिन्न महिला मंडलों की सामान्य बैठक जैन दादाबाड़ी में साधना मूणत की विशेष उपस्थिति/मार्गदर्शन में आयोजित की गई। पढ़िए यह रिपोर्ट…

 


रायपुर। सकल जैन समाज रायपुर की ओर से भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव समिति – 2024 अंतर्गत मनाये जाने वाले भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव के लिए विभिन्न आयोजनों की रुपरेखा निर्धारण व आयोजन को भव्यता प्रदान करने रायपुर के विभिन्न महिला मंडलों की सामान्य बैठक जैन दादाबाड़ी में साधना मूणत की विशेष उपस्थिति/मार्गदर्शन में समायोजित की गई थी।

जिसमें लगभग 25 मंडलों की 75 महिलाएं उपस्थित हुईं। समिति अध्यक्ष जितेंद्र गोलछा व महासचिव वीरेंद्र डागा ने बताया कि उपस्थित महिलाओं ने अपने सुझाव व भगवान के जनकल्याणकारी उपदेशों को जनमानस तक पहुंचाने की अपनी परिकल्पनाओं को स्वस्थ मानसिकता के साथ सभी के साथ सामंजस्य को रखते हुए विशेष रूप से युवा पीढ़ी को धर्म से जोड़ने व्यक्त की। मूणत ने सभी को जुड़ कर प्रभु के कल्याण को भव्यता प्रदान करने के लिए मार्गदर्शित किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page