समाचार

भारतीय जैन मिलन : स्थापना दिवस पर हुए कई कार्यक्रम


भारतीय जैन मिलन के स्थापना दिवस पर जैन मिलन स्वतंत्र डबरा द्वारा कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर धर्म ध्वज फहराई गई औऱ पक्षियों को दाना खिलाया गया। इस अवसर पर सरकारी हॉस्पिटल में स्वास्थ्य शिविर भी लगाया गया। पढ़िए ये विशेष रिपोर्ट…


डबरा। भारतीय जैन मिलन के स्थापना दिवस पर जैन मिलन स्वतंत्र डबरा द्वारा कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर धर्म ध्वज फहराई गई औऱ पक्षियों को दाना खिलाया गया। सरकारी हॉस्पिटल में जैन मिलन स्वतंत्र डबरा के सदस्यगण फल वितरण के लिए पहुंचे और मरीजों को फल वितरण किए गए। संस्था द्वारा मंगलवार सुबह 9:00 बजे स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ भगवान महावीर के चित्र के आगे दीप प्रज्वलन कर एवं महावीर प्रार्थना करने के उपरांत किया गया।

भारतीय जैन मिलन के 58वें स्थापना दिवस पर केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य अतिवीर दीपक जैन स्वराज द्वारा जैन मिलन के बारे में बताया गया।उसके उपरांत शिविर शुरू किया गया। शिविर में डॉ रामेश्वर गुप्ता का सहयोग रहा। मरीजों के नेत्रों की जांच एवं खून की जांच पैथ काइंड लैब के सहयोग से की गई। स्वास्थ्य शिविर के कार्यक्रम संयोजक क्षेत्रीय संयोजक वीर मनोज जैन एकांत एवं वीर नवीन जैन नयन द्वारा स्वास्थ्य शिविर में विशेष सहयोग प्रदान किया। इस अवसर पर केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य अतिवीर दीपक जैन, क्षेत्रीय संयोजक वीर मनोज जैन एकांत, शाखा संयोजक वीर संजय जैन मगरोनी वाले, पूर्व अध्यक्ष वीर रितेश जैन रजियार वाले, अध्यक्ष वीर राजू जैन कपड़े वाले, मंत्री वीर प्रेमचंद जैन एसबीआई, कोषाध्यक्ष वीर दिनेश कुमार जैन एडवोकेट, सह मंत्री अमित जैन एमपी ऑनलाइन, वीर हेमंत जैन डायमंड, वीर शुभम जैन दीपू आदि मौजूद रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page