समाचार

मक्सी तीर्थ को मुनिश्री प्रमाण सागर जी महाराज ससंघ का मिला आशीर्वादः तीर्थ क्षेत्र के मुख्यद्वार का हुआ भूमिपूजन 


मुनिश्री प्रमाणसागरजी महाराज का ससंघ मंगल प्रवेश मक्सी में हुआ। यहां श्री दिगंबर जैन पार्श्वनाथ अतिशय तीर्थ क्षेत्र में मुनिश्री ने सुबह पूजन कर तीर्थ की वंदना की और उपस्थित समाज के श्रेष्ठीजनों को अपने आशीर्वचनों से कृतार्थ किया। यहां पर शांतिधारा में जैन समाज के गुरु भक्तों ने श्रद्धा भक्ति के साथ भाग लिया। इस अवसर पर तीर्थ क्षेत्र के मुख्यद्वार का भूमिपूजन किया गया। मक्सी से पढ़िए राजेश जैन दद्दू की यह खबर…


मक्सी। स्थानीय श्री दिगंबर जैन पार्श्वनाथ अतिशय तीर्थ क्षेत्र में भावना योग प्रवर्तक, गुणायतन तीर्थ प्रणेता मुनिश्री प्रमाणसागरजी महाराज ससंघ का शुक्रवार सुबह मंगल प्रवेश हुआ। मक्सी तीर्थ के पदाधिकारियों, समाजजनों और मक्सीवासियों को गुरुदेव का मंगल आशीर्वाद प्राप्त हुआ।

दिए मंगल आशीर्वचन

प्रातः पूजन, द्वीप, गुरु वंदना के बाद ससंघ ने पूरे मक्सी तीर्थ की वंदना कर क्षेत्र को अपने मंगल कदमों से पावन किया। इसके बाद गुरुदेव ने मंगल आशीर्वचन प्रदान किया। सर्वप्रथम शांति धारा की बोली मुकेश पाटौदी, निलेश छाबड़ा देवास, योगेंद्र सेठी इंदौर ने ली। श्री मक्सी तीर्थ के ट्रस्टी अमित कासलीवाल, देवेंद्र कांसल ने महाराज श्री को 100 वर्ष प्राचीन मक्सी तीर्थ के इतिहास की जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि वर्षों तीर्थ पर मंदिर को लेकर श्वेतांबर-दिगंबर विवाद बना रहा। जिसे मक्सी तीर्थ के पूर्व अध्यक्ष जैन रत्न स्व. प्रदीपकुमारसिंह कासलीवाल ने अपने अथक प्रयत्नों से इसको सुलझाया।

मुनिश्री ने किया मुख्यद्वार का भूमिपूजन

गुरुदेव के सानिध्य में मक्सी तीर्थ पर विशाल मुख्यद्वार बनाने का भूमि पूजन पुण्यार्जक नमक मंडी ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रकाश वीरबाला कासलीवाल परिवार उज्जैन ने किया। भूमि शुद्धि और भूमि पूजन पंडित अशोकजी जैन शास्त्री ने करवाया। अश्विन रुचि कासलीवाल को गुणायतन तीर्थ का ट्रस्टी बनने पर सम्मानित किया गया।

यह रहे उपस्थित 

मक्सी तीर्थ कमेटी के सदस्य एवं पुष्पा कासलीवाल, प्रमोद कासलीवाल इंद्र भवन, योगेंद्र, अरविंद सेठी आनंद भवन, कमलेश कासलीवाल, फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश विनायका, विजय काला सनावद, सुशील पांड्या, विपुल बांझल रितेश जैन, संजय पापड़ीवाला, ऋषभ जैन, नरेंद्र जैन, गिरिश रारा, दादा नारायण यादव, नवीन जैन उज्जैन, मुन्ना सरकार, शैलेंद्र जैन नयापुरा मंदिर उज्जैन, निलेश छाबड़ा देवास आदि समाजश्रेष्ठी उपस्थित रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
1
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page