आपका चौका,आपका आहार समाचार

आपका चौका, आपका आहार न चाशनी की जरूरत, न लंबी तैयारी की : त्योहारों पर बनाएं ये झटपट बनने वाले लड्डू


नारियल के लड्डू त्योहारों या व्रत के लिए झटपट मिठाई है। बस कुछ ही सामग्री और मिनटों में तैयार हो जाती है। नारियल लड्डू स्वाद में भी लाजवाब और दिखने में भी मनभावन होती है। इसके लिए न चाशनी की झंझट, न लंबी तैयारी की जरूरत होती है। सिर्फ मिलाइए, पकाइए और बना लीजिए लाजवाब लड्डू!


नारियल के लड्डू

सामग्री (10-12 लड्डू के लिए):

-ताजा या सूखा कसा हुआ नारियल – 2 कप

-कंडेंस्ड मिल्क (मिल्कमेड या अन्य) – 1 कप

-इलायची पाउडर – ½ छोटा चम्मच

-घी – 1 छोटा चम्मच

-सूखे मेवे – कटे हुए (बादाम, काजू, पिस्ता – वैकल्पिक)

-सजावट के लिए थोड़ा सा नारियल (अलग रखें)

 विधि:

-पैन गर्म करें और उसमें 1 छोटा चम्मच घी डालें।

-अब उसमें कसा हुआ नारियल डालें और 2-3 मिनट तक हल्की आंच पर भूनें।

(अगर सूखा नारियल है, तो 1-2 टेबल स्पून दूध डाल सकते हैं ताकि थोड़ा नर्म हो जाए।)

-अब उसमें कंडेंस्ड मिल्क डालें और अच्छी तरह मिलाएँ।

-धीमी आंच पर 5–7 मिनट तक लगातार चलाते हुए पकाएं जब तक मिश्रण गाढ़ा हो जाए और पैन छोड़ने लगे।

-इसमें इलायची पाउडर और कटे सूखे मेवे डालें और मिला लें।

-गैस बंद करें और मिश्रण को थोड़ी देर ठंडा होने दें ताकि हाथों से छूने लायक हो जाए।

-अब हाथ में थोड़ा-सा घी लगाकर छोटे-छोटे लड्डू बना लें।

-तैयार लड्डू को बाहर रखे नारियल के चूरे में लपेट दें — इससे वो और सुंदर दिखेंगे।

परोसने का तरीका:

-आप इन्हें कमरे के तापमान पर 5-6 दिन तक एयरटाइट डिब्बे में रख सकते हैं।

-ठंडे या सामान्य रूप से परोसें।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page