समाचार

समाज सेवा के क्षेत्र में किया है उल्लेखनीय कार्य : मैत्री फाउंडेशन ने किया अंजली जिनेश जैन का सम्मान


मैत्री वेलफेयर फाउंडेशन अम्बाह द्वारा समाजसेविका अंजली जैन का सम्मान किया गया। मैत्री वेलफेयर फाउंडेशन समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वालों का सम्मान करता है। पढ़िए मनोज नायक की रिपोर्ट…


अम्बाह/मुरैना। मैत्री वेलफेयर फाउंडेशन अम्बाह द्वारा समाजसेविका अंजली जैन का सम्मान किया गया। मैत्री वेलफेयर फाउंडेशन समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वालों का सम्मान करता है। समाजसेवियों के सम्मान की इसी श्रृंखला में मैत्री वेलफेयर फाउंडेशन की टीम ने नगर पालिका अम्बाह की अध्यक्षा अंजली जिनेश जैन का सम्मान किया। मैत्री फाउंडेशन के अध्यक्ष दिनेश गुप्ता ने बताया कि अंजली जिनेश जैन द्वारा जिस तरह समाज में आर्थिक रूप से कमजोर कन्याओं के विवाह में आर्थिक रूप से सहयोग दिया जा रहा है, मानवसेवा के क्षेत्र में बहुत ही सराहनीय एवं अनुकरणीय कार्य है।

जैन नगर की वरिष्ठ समाजसेविका हैं। वह सदैव हर जरूरतमंद की मदद के लिए तत्पर रहती हैं। अन्य सभी सक्षम लोगों भी अच्छा कार्य करने का मौका मिले तो अवश्य करना चाहिए। इस कार्यक्रम में मैत्री मित्र सौरभ, राजेश, अभिषेक, कपिल, पंकज, दिलीप, विकास, संदीप, श्यामलाल आदि उपस्थित थे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
6
+1
2
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page