समाचार

महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव 29 से : आचार्य श्री कुमुद नंदी महाराज एवं पट्टाचार्य विप्रणत सागर जी महाराज के सानिध्य में होंगे कार्यक्रम


जैन धर्म के 24 वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का 2625 वां जन्मोत्सव चैत्र सुदी की तेरस यानी 30 मार्च सोमवार को नगर में विराजित आचार्य श्री कुमुद नंदी महाराज एवं पट्टाचार्य विप्रणत सागर जी महाराज के सानिध्य में मनाया जाएगा। सनावद से पढ़िए, सन्मति जैन काका की यह खबर…


सनावद। जैन धर्म के 24 वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का 2625 वां जन्मोत्सव चैत्र सुदी की तेरस यानी 30 मार्च सोमवार को नगर में विराजित आचार्य श्री कुमुद नंदी महाराज एवं पट्टाचार्य विप्रणत सागर जी महाराज के सानिध्य में मनाया जाएगा। समाज प्रवक्ता सन्मति जैन काका ने बताया कि इस अवसर 2 दिवसीय कार्यक्रम पोरवाड़ दिगंबर समाज के नवीन जैन परिसर में किए जाएंगे। जिसके अंतर्गत रविवार को रात्रि 8 बजे से जैन परिसर मे स्थानीय भजन मंडलियों की भजन संध्या एवं बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं बोलियों के माध्यम से बालक वर्धमान का पात्र चयन किया जाएगा।

अगले दिन 30 मार्च को मुख्य दिवस पर प्रातः 7.30 श्रीजी की भव्य रथ यात्रा निकलेगी। जिसमें उज्जैन बैंड,भगवान महावीर स्वामी की चलित झांकी जुलूस का विशेष आकर्षण रहेगी। जुलूस समाप्ति के बाद श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन बड़ा मंदिर में भव्य पंचामृत अभिषेक और रात में बालक वर्द्धमान की शोभायात्रा और पालना झुलाने का कार्यक्रम दिगम्बर जैन परिसर  पर आयोजित किए जाएंगे। भगवान महावीर स्वामी जन्मकल्याणक समिति के संयोजक वैभव सराफ, विशाल चौधरी, कुणाल जैन, आशीष जैन ने सभी समाजजनों से सभी कार्यक्रमों में अपनी सहभागिता दर्ज करवाने की अपील की है।

  चांदनपुर महावीर स्वामी मंडल विधान रचाया

भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक महोत्सव के अवसर पर श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन बड़ा मंदिर में नगर में विराजमान द्वय आचार्य श्री कुमुद नंदी महाराज एवं पट्टाचार्य विप्रणत सागर जी महाराज के सानिध्य में प्रियकारणी महिला मंडल के द्वारा मुनि श्री हितेंद्र सागर जी महाराज द्वारा रचित चांदनपुर महावीर विधान रचाया गया। जिसमें 36 अर्घ्य समर्पित किए गए। रात्रि में वर्धमान(एसोसिएशन) चौक में जैन युवा संघ परिवार के द्वारा एक शाम भगवान महावीर स्वामी ने नाम भजन संध्या की गई । जिसमें स्थानीय कलाकारों ने अपनी सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page