समाचार

महावीर इंटरनेशनल के सेवा पखवाड़े में 375 विद्यार्थियों की हुई निःशुल्क नेत्र जांच : आधुनिक मशीनों से किया गया परीक्षण


महावीर इंटरनेशनल कुचामन सिटी के 52वें स्थापना सेवा पखवाड़े के तहत आयोजित निःशुल्क नेत्र जांच शिविर में जे.डी. जैन इंग्लिश मीडियम स्कूल के 375 विद्यार्थियों की आधुनिक कंप्यूटराइज्ड मशीनों से आंखों की जांच की गई। पढ़िए श्रीफल साथी सुभाष पहाड़िया की यह रिपोर्ट।


कुचामन सिटी। महावीर इंटरनेशनल कुचामन सिटी के 52वें स्थापना सेवा पखवाड़े के द्वितीय दिवस गुरुवार को श्रीमती प्रेम देवी, स्वर्गीय महेंद्र कुमारजी एवं मनोज कुमारजी बज परिवार, पलाड़ा के सौजन्य से हीरा आई केयर हॉस्पिटल, अभिनंदन प्लाजा में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित किया गया।

375 विद्यार्थियों की हुई जांच

शिविर में जे.डी. जैन इंग्लिश मीडियम स्कूल, पलटन गेट के 375 विद्यार्थियों की आधुनिक कंप्यूटराइज्ड मशीनों से नेत्र जांच की गई। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने विद्यार्थियों की दृष्टि का परीक्षण कर आवश्यक परामर्श प्रदान किया।

विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दी सेवाएं

शिविर में डॉ. रितु अग्रवाल, नेत्र सहायक देवकुमार, नर्सिंग ऑफिसर शंकरलाल, कैलाश जैन बज एवं मनोज कुमार शर्मा ने विद्यार्थियों की आंखों की जांच की। जिन विद्यार्थियों की दृष्टि कमजोर पाई गई, उन्हें चश्मा लगाने तथा आवश्यक उपचार की सलाह दी गई।

सेवा कार्य में रहा सहयोग

संस्था अध्यक्ष वीर रामावतार ने बताया कि सेवा कार्य में वीर अशोक अजमेरा, वीर सुरेंद्र सिंह दीपपुरा, वीर तेजकुमार बड़जात्या एवं वीरा सरोज पाटनी ने निःस्वार्थ सेवाएं प्रदान कीं।

विद्यालय परिवार का मिला सहयोग

संस्था के वीर सुभाष पहाड़िया ने बताया कि विद्यालय के प्रधानाचार्य शशी सोनी सहित शिक्षक मनोज गोड, ब्रजवाला पारीक, राधा खोखर, रितु पारीक, खुशबू सोनी एवं बबीता तनुवाल ने विद्यार्थियों को शिविर स्थल तक लाने तथा नेत्र जांच कराने में महत्वपूर्ण सहयोग दिया।

स्वास्थ्य जागरूकता की पहल

महावीर इंटरनेशनल द्वारा आयोजित यह शिविर विद्यार्थियों में नेत्र स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और समय रहते दृष्टि संबंधी समस्याओं की पहचान कर उचित उपचार उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

You cannot copy content of this page