समाचार

महावीर इंटरनेशनल बांसवाड़ा के स्थापना दिवस पर निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर : बीपी, शुगर एवं पल्स की हुई जांच


महावीर इंटरनेशनल बांसवाड़ा एवं माही वीरा केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में संस्था के 52वें स्थापना दिवस के दूसरे दिन कॉलेज ग्राउंड स्टेडियम में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में बीपी, शुगर एवं पल्स की जांच के साथ स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया। पढ़िए श्रीफल साथी सुरेश चंद्र गांधी नौगामा की यह रिपोर्ट।


बांसवाड़ा। महावीर इंटरनेशनल बांसवाड़ा एवं माही वीरा केंद्र बांसवाड़ा के संयुक्त तत्वावधान में संस्था के 52वें स्थापना दिवस के दूसरे दिन गुरुवार को कॉलेज ग्राउंड स्टेडियम में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया।

बीपी, शुगर एवं पल्स की हुई जांच

प्रातः 6 बजे से 8 बजे तक आयोजित शिविर में अध्यक्ष डॉ. महावीर सेठिया के सानिध्य तथा प्रकाश कोठारी एवं वीरेंद्र जैन की प्रभारिता में नागरिकों की निशुल्क बीपी, शुगर एवं पल्स की जांच की गई।

सदस्यों ने दिया सहयोग

शिविर के सफल संचालन में संस्था के महेंद्र चौधरी, कोषाध्यक्ष रमेश सेठिया तथा माही वीरा केंद्र की गीता चौधरी, सचिव आशा मित्तल, भारती तलरेजा सहित अनेक सदस्यों ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश

संस्था के सचिव मनोज सेठ ने उपस्थित लोगों को नियमित व्यायाम, प्रातः भ्रमण एवं संतुलित दिनचर्या अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन स्टेडियम में नियमित पैदल चलना तथा समय पर भोजन करना स्वस्थ जीवन के लिए अत्यंत लाभकारी है।

सेवा कार्य रहेंगे जारी

संस्था ने स्थापना दिवस के अवसर पर समाज में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने और सेवा कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page