समाचार

महावीर इंटरनेशनल ने चिकित्सालय में बेबी किट का किया वितरण : बच्चों को संक्रमण से बचाव के लिए हाईजैनिक बेबी किट बांटे


महावीर इंटरनेशनल वीर, वीरा, युवा कुचामन सिटी की ओर से सामाजिक सरोकार के तहत राजकीय चिकित्सालय कुचामन सिटी में नवजात बच्चों को संक्रमण से बचाव के लिए हाईजैनिक बेबी किट का वितरण किया गया। कुचामन सिटी से पढ़िए, यह खबर…


कुचामन सिटी। सबकी सेवा सबको प्यार जिओ और जीने दो के उद्देश्य से संचालित सामाजिक संस्था महावीर इंटरनेशनल वीर, वीरा, युवा कुचामन सिटी की ओर से सामाजिक सरोकार के तहत राजकीय चिकित्सालय कुचामन सिटी में नवजात बच्चों को संक्रमण से बचाव के लिए हाईजैनिक बेबी किट का वितरण किया गया। युवा केंद्र के अध्यक्ष आनंद सेठी ने बताया कि संस्था द्वारा राजकीय चिकित्सालय में वर्ष पर्यंत नवजात बच्चों को बेबी किट का वितरण किया जाता है।

इस अवसर पर डॉ. कल्पना गुप्ता, संस्था अध्यक्ष रामावतार गोयल, वीरा अध्यक्ष सरोज पाटनी, आशा सेठी, सचिव अजीत पहाड़िया, युवा सचिव विकास नीतू पाटनी, सुशीला, मनीषा, कल्पना, नेहा पहाड़िया, रॉबिन, अर्पित पहाड़िया, नरेश झांझरी, सुरेश सुभाष गंगवाल, संपत बगड़िया उपस्थित रहे। चिकित्सालय स्टाफ में रेशम कंवर, संगीता कुमावत, शांति परिहार उपस्थित रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page