समाचार

श्री जिनबिंब पंच कल्याणक महोत्सव के पात्रों का चयन : महोत्सव 3 अप्रैल से होगा आरंभ


चंदा प्रभु जिनालय मल्हारगंज में रजत चौबीसी का जिनबिंब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव मुनिश्री विमलसागर जी मुनिराज ससंघ के सान्निध्य में इंदौर की पुण्य वसुधा पर 3 से 9 अप्रैल तक दलालबाग में श्री 1008 रजतमय चौबीसी जिनबिम्ब पंच कल्याणक प्रतिष्ठा महा महोत्सव होने जा रहा है। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…


इंदौर। मां अहिल्या की नगरी इंदौर स्थित चंदा प्रभु जिनालय मल्हारगंज में रजत चौबीसी का जिनबिंब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव मुनिश्री विमलसागर जी मुनिराज ससंघ के सान्निध्य में इंदौर की पुण्य वसुधा पर 3 से 9 अप्रैल तक दलालबाग में श्री 1008 रजतमय चौबीसी जिनबिम्ब पंच कल्याणक प्रतिष्ठा महा महोत्सव

 होने जा रहा है। राजेश जैन दद्दू ने बताया कि 

जिसके महापात्रों एवं पात्रों का चयन तीर्थ स्वरूप आदिनाथ जिनालय के ऋषभ सभागृह में बुधवार को मुनि श्री विमल सागर जी एवं अनंत सागर जी के मंगल सानिध्य में एवं बालब्रह्मचारी विनय भैया जी के निर्देशन में चयन हुआ। महामहोत्सव के भगवान के माता-पिता बनने का सौभाग्य गौतम शोभा जैन ने प्राप्त किया। महोत्सव में ध्वजारोहण करने का सौभाग्य बीड़ी वाले परिवार के राजीव मीना जैन ने प्राप्त किया। महोत्सव के सौधर्म इंद्र परवार समाज के अध्यक्ष राजेश जैन लारेल के पुत्र सिद्धार्थ राबी जैन ने प्राप्त किया। महोत्सव के कुबेर इंद्र शशांक प्रीसी जैन लारेल परिवार,महायज्ञनायक

हेमंत संगीता मोदी, यज्ञनायक शरद सीमारावत परिवार महेंद्र विनोद जैन, राजा श्रेयांश राजकुमार, अशोक कुमार, पंकज पिंकी जैन ग्वालियर वाले सियागंज, राजा सोम देवेंद्र सीमा डीके परिवार बनाए गए। इन सभी सौभाग्यशाली परिवार को दिगंबर जैन समाज के वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. जैनेन्द्र जैन, भूपेंद्र जैन, कमल जैन, मुकेश जैन, एनके जैन, मनीष नायक, राहुल जैन अखिलेश सोधिया आदि ने बधाई दी।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
1
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page