समाचार

महावीर इंटरनेशनल ने सेवा कार्यों से बनाई अमिट पहचान: जीवदया, मानव सेवा और पर्यावरण संरक्षण का निभाया दायित्व 


महावीर इंटरनेशनल के गोल्डन जुबली आयोजन के तहत मंगलवार को गोल्डन थ्रेड कार्यक्रम में होस्ट गवर्निंग काउंसिल सदस्य अजीत कोठिया डडूका ने नौगामा केंद्र अध्यक्ष सुरेशचंद्र गांधी तथा रतलाम-नीमच जोन चेयरमेन राकेश जैन का फेसबुक लाइव पर साक्षात्कार किया। राकेश जैन ने मंदसौर में मानवता सेवा कार्यों और पशुपति नाथ मंदिर की समग्र जानकारियां दी। नौगामा से पढ़िए, यह खबर…


नौगामा। महावीर इंटरनेशनल के गोल्डन जुबली आयोजन के तहत मंगलवार को गोल्डन थ्रेड कार्यक्रम में होस्ट गवर्निंग काउंसिल सदस्य अजीत कोठिया डडूका ने नौगामा केंद्र अध्यक्ष सुरेशचंद्र गांधी तथा रतलाम-नीमच जोन चेयरमेन राकेश जैन का फेसबुक लाइव पर साक्षात्कार किया। राकेश जैन ने मंदसौर में मानवता सेवा कार्यों और पशुपति नाथ मंदिर की समग्र जानकारियां दी। उन्होंने बताया कि विगत 20 वर्षों में उन्होंने पीड़ित मानवता सेवा में सहभागिता निभाते हुए अपना जीवन समर्पित किया। इस अवसर पर अजीत कोठिया के सवालों के जवाब देते हुए सुरेश गांधी ने बताया कि सकोरा वितरण, रक्तदान और वृक्षारोपण कार्यक्रम से वागड़-मेवाड़ क्षेत्र में महावीर इंटरनेशनल की विशेष पहचान बनी है। गांधी ने नौगामा में हुए सफल संभागीय अधिवेशन, सुखोदय तीर्थ नसियाजी नौगामा तथा वहीं बने वागड़ क्षेत्र के लघु सम्मेद शिखरजी तीर्थ की विस्तृत जानकारी शेयर की।

कोठिया ने इस एपिसोड में दोनों ही मेहमानों से महावीर इंटरनेशनल के भविष्य के प्लान के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी, ‘कपड़े की थैली मेरी सहेली’ और ‘सुकून की छांव’ तथा रात्रि चौपाल दोस्ती से सेवा कार्यों की ओर प्रोजेक्ट्स के सफलता पूर्वक संचालन की जरूरत प्रतिपादित की। सुरेश गांधी ने स्काउटिंग से जीवन भर किए कामों की भी जानकारी दी। कोठिया ने दोनों ही मेहमानों को 5 एवं 6 जुलाई को जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में आयोज्य गोल्डन जुबली कार्यक्रम में हिस्सा लेने का आमंत्रण दिया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page