समाचार

दूर-दूर से आ रहे हैं भक्तजन : जनसंत गुरु का आशीर्वाद लेने पहुंचे मप्र के राज्य मंत्री लखन पटेल


अमृतमय पावन वर्षायोग के अवसर पर दूर-दूर से भक्तजन पूज्य जनसंत गुरु विरंजन सागर जी मुनिराज के दर्शन हेतु जबलपुर पहुंच रहे हैं। इसी कड़ी में, मध्य प्रदेश के राज्य मंत्री लखन पटेल अग्रवाल कॉलोनी में विराजमान पूज्य गुरुदेव के दर्शन की अभिलाषा लेकर पहुंचे। पढ़िए राजेश जैन रागी की रिपोर्ट…


जबलपुर। यहां अमृतमय पावन वर्षायोग के अवसर पर दूर-दूर से भक्तजन पूज्य जनसंत गुरु विरंजन सागर जी मुनिराज के दर्शन हेतु जबलपुर पहुंच रहे हैं। इसी कड़ी में, मध्य प्रदेश के राज्य मंत्री लखन पटेल अग्रवाल कॉलोनी में विराजमान पूज्य गुरुदेव के दर्शन की अभिलाषा लेकर पहुंचे। मंत्री जी ने पूज्य गुरुदेव के चरणों का आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर, पूज्यश्री के साथ साधु संतों के विहार और जीवों की सुरक्षा पर विशेष चर्चा की गई। इसके अतिरिक्त, जैन मिलन समिति अग्रवाल कॉलोनी एवं चातुर्मास सेवा समिति नन्हें मंदिर ने लखन पटेल जी का तिलक एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया और पूज्य गुरुदेव की हस्त कमल से लिखी पुस्तक भेंट की।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page