महावीर जन्म कल्याणक के अवसर पर दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद और जैन डाक्टर्स फेडरेशन द्वारा सेंट्रल लेब के सहयोग से एक निशुल्क विशाल स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन रविवार 14 अप्रैल को किया जाएगा। पढ़िए यह विशेष रिपोर्ट…
इंदौर। महावीर जन्म कल्याणक के अवसर पर दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद और जैन डाक्टर्स फेडरेशन द्वारा सेंट्रल लेब के सहयोग से एक निशुल्क विशाल स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन रविवार 14 अप्रैल को किया जाएगा। फेडरेशन के मीडिया प्रभारी राजेश जैन दद्दू ने बताया कि जिसमें शहर के विभिन्न रोगों स्पेशियलिटी के सुप्रसिद्ध 24 विशेषज्ञ डाक्टरों की टीम द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया जायेगा और अत्यंत रियायती दरों पर पैथालाजी जांचें की जायेगी। दिगम्बर जैन समाज सामाजिक संसद के अध्यक्ष राजकुमार पाटोदी, मंत्री डॉ जैनेन्द्र जैन ने समाज से आह्वान किया कि समाज जन स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाएं।













Add Comment