महावीर इंटरनेशनल के इंटरनेशनल डायरेक्टर नॉलेज शेयरिंग एवं ई-चौपाल अजीत कोठिया को देहदान के लिए प्रेरक कार्यों और 15 लोगों को मरणोपरांत देहदान आवेदन में सहयोग के लिए एनाटोमी विभाग, आयुर्विज्ञान महाविद्यालय डूंगरपुर द्वारा सम्मानित किया गया। डूंगरपुर से पढ़िए, यह रिपोर्ट…
डूंगरपुर। महावीर इंटरनेशनल के इंटरनेशनल डायरेक्टर नॉलेज शेयरिंग एवं ई-चौपाल अजीत कोठिया को देहदान के लिए प्रेरक कार्यों और 15 लोगों को मरणोपरांत देहदान आवेदन में सहयोग के लिए एनाटोमी विभाग, आयुर्विज्ञान महाविद्यालय डूंगरपुर द्वारा सम्मानित किया गया। एनाटोमी विभागाध्यक्ष डॉ. हितेश बाबेल एवं डॉ. अजय परमार प्रोफेसर एमडी ने कोठिया को सम्मानित करते हुए उनके देहदान प्रेरक कार्यों की मुक्त कंठ से सराहना की। कोठिया को दोनों ने 12 देहदान घोषणा करने वाले भाई बहनों के सर्टिफिकेट तथा हाल ही में देहदान की घोषणा है चुके रेयाना निवासी विनोद पंचाल और उनकी धर्म पत्नी अनीता पंचाल के कार्ड भी भेंट किए। इस अवसर पर महावीर इंटरनेशनल की ई चौपाल में डॉ. हितेश बाबेल एवं डॉ अजय परमार द्वारा मरणोपरांत देहदान पर विशेष जानकारियां साझा करने के लिए दोनों ही चिकित्सकों का कोठिया ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर डॉ बाबेल ने सभी नागरिकों से मरणोपरांत देहदान की घोषणा कर पीड़ित मानवता सेवा में समर्पण का आह्वान किया।













Add Comment