समाचार

युवा परिषद के समारोह में कोल्हापुर शाखा को एक्सीलेंट अवार्ड : अपने गांव, नगर, शहर में अवश्य ही स्वर्ण जयंती समारोह करने का आह्वान 


युवाओं की प्राचीन संस्था ‘अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन युवा परिषद’ के 50वें स्थापना वर्ष के अंतर्गत शाश्वत तीर्थ अयोध्या में स्वर्ण जयंती समारोह का राष्ट्रीय आयोजन हुआ। सन् 1977 में आचायश्री देशभूषण जी महाराज की प्रेरणा से स्थापित इस युवा परिषद संस्था का 1 जनवरी 2026 को 50 वां स्थापना दिवस मनाया गया। अयोध्या से पढ़िए, यह खबर…


अयोध्या। युवा परिषद राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.जीवनप्रकाश जैन ने कहा कि युवाओं की प्राचीन संस्था ‘अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन युवा परिषद’ के 50वें स्थापना वर्ष के अंतर्गत शाश्वत तीर्थ अयोध्या में स्वर्ण जयंती समारोह का राष्ट्रीय आयोजन हुआ। सन् 1977 में आचायश्री देशभूषण जी महाराज की प्रेरणा से स्थापित इस युवा परिषद संस्था का 1 जनवरी 2026 को 50 वां स्थापना दिवस मनाया गया था। युवा परिषद स्वर्ण जयंती वर्ष के तहत रविवार को शाश्वत तीर्थ समारोह हुआ। भगवान ऋषभदेव आदि पांच जैन तीर्थंकरों की जन्मभूमि में गणिनी प्रमुख आर्यिका श्री ज्ञानमती माताजी के ससंघ सान्निध्य में इस समारोह को दीप प्रज्ज्वलन के साथ उद्घाटित किया गया। साथ ही युवा परिषद को सदैव मार्गदर्शन प्रदान करने वाली आर्यिका श्री चंदनामती माताजी की गौरवमयी उपस्थिति रही। कर्मयोगी पीठाधीश स्वस्तिश्री रवींद्रकीर्ति स्वामीजी जी को ‘जैन शासन युगपुरुष सम्मान’ से अभिनंदित किया गया। विगत वर्षों में श्रेष्ठतम कार्य करने वाली इन तीन शाखाओं में 51 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि सहित आउटस्टैंडिंग शाखा अवार्ड से प्रतापनगर संभाग (जयपुर) शाखा को, 31 हजार की प्रोत्साहन राशि सहित एक्सीलेंट शाखा अवार्ड से कोल्हापुर (महा.) शाखा को एवं 21 हजार की प्रोत्साहन राशि सहित बेस्ट शाखा अवार्ड से टिकैतनगर (बाराबंकी) शाखा को अभिनंदन पत्र प्रदान किया गया।

एक्सीलेंट अवार्ड को कोल्हापुर शाखा के कार्याध्यक्ष अभिषेक पाटिल और रेश्मा शाह आदि साथियों ने प्राप्त किया। समारोह में अध्यक्षीय उद्बोधन में राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. जीवन प्रकाश ने सभी शाखा के पदाधिकारियों का आभार माना। डॉ. जैन ने युवा परिषद शाखाओं को इस बात के लिए प्रेरित किया कि वे इस स्वर्ण जयंती वर्ष में अपने-अपने गांव, नगर, शहर में अवश्य ही स्वर्ण जयंती समारोह का कम से कम एक कार्यक्रम अवश्य करें। परिषद की प्रभावना बढ़ाएं। स्वर्ण जयंती समारोह में केंद्रीय पदाधिकारियों में डॉ. अनुपम जैन, इंदौर (संरक्षक), विकास जैन, वैशाली, गाजियाबाद (संरक्षक), विजय कुमार जैन, जम्बूद्वीप (मुख्य संयोजक), बिजेन्द्र कुमार जैन, शाहदरा, दिल्ली (कार्याध्यक्ष), पवन जैन, घुवारा-टीकमगढ़ (उपाध्यक्ष), उदयभान जैन, जयपुर (राष्ट्रीय महामंत्री), संघपति अतिशय जैन, कमल मंदिर, प्रीतविहार, दिल्ली (कोषाध्यक्ष), दिलीप जैन, जयपुर (संयुक्त महामंत्री एवं राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष)उपस्थित थे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page