महावीर इंटरनेशनल के वीर और वीरा युवा सदस्यों ने गरिमा प्रोजेक्ट के तहत किशोरियों को स्वस्थ रहने, संक्रमण एवं बीमारियों से सुरक्षित रहने के उपायों, मासिक धर्म तथा स्वच्छता की जानकारी दी। नेपकिन का वितरण किया। कुचामनसिटी से पढ़िए, सुभाष पहाड़िया की यह खबर…
कुचामनसिटी। सबकी सेवा सबको प्यार एवं जिओ और जीने दो के उदेश्यों पर चलने वाली सामाजिक संस्था महावीर इंटरनेशनल के वीर और वीरा युवा सदस्यों ने गरिमा प्रोजेक्ट के तहत किशोरियों को स्वस्थ रहने, संक्रमण एवं बीमारियों से सुरक्षित रहने के उपायों, मासिक धर्म तथा स्वच्छता की जानकारी देते हुए स्थानीय सुरजी देवी काबरा राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में 300 सेनेटरी नेपकिन वितरित किए। झिझक छोडो चुप्पी तोडो खुलकर बोलो का संदेश देते हुए वीरा सुनीता गंगवाल ने बच्चियों को उत्तम जानकारी प्रदान दी।
अध्यक्ष रामावतार गोयल ने नशा मुक्ति और पर्यावरण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। कार्यक्रम में स्कूल से अनुराधा शर्मा, माणक चोटियां एवं संस्था सदस्यों में वीर सचिव अजीत पहाडिया, वीरा अध्यक्ष सरोज पाटनी, युवा अध्यक्ष आनंद सेठी, सचिव विकास नीतू पाटनी, वीर सुरेंद्रसिह दीपपुरा, वीर राहुल झांझरी उपस्थित रहे। वीर सुभाष पहाडिया ने आभार माना।













Add Comment