समाचार

निरंतर 23 घंटे दौड़कर चतुर्थ स्थान प्राप्त किया : कनक जैन ने हेलरेश में 160 किमी दौड़कर रचा इतिहास


जैन समाज के होनहार एवं उत्साही धावक कनक जैन ने हेलरेश प्रतियोगिता में लगातार 23 घंटे दौड़कर 160 किलोमीटर की दूरी पूरी करते हुए चतुर्थ स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया। पढ़िए मनोज जैन नायक की रिपोर्ट…


मुरैना/दिल्ली। जैन समाज के होनहार एवं उत्साही धावक कनक जैन ने हेलरेश प्रतियोगिता में लगातार 23 घंटे दौड़कर 160 किलोमीटर की दूरी पूरी करते हुए चतुर्थ स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया। गुजरात के ढोलावीरा में आयोजित वर्ल्ड रेस में दिगम्बर जैसवाल जैन उपरोचियां समाज के श्रावक श्रेष्ठी एवं वरिष्ठ समाजसेवी राजीव जैन एवं शालिनी जैन (जनकपुरी, दिल्ली) के सुपुत्र कनक जैन ने यह उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की। उन्होंने लगातार 23 घंटे तक दौड़ते हुए चौथे रनरअप धावक के रूप में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। यह एक अत्यंत कठिन प्रतियोगिता होती है, जिसमें प्रतिभागियों को बिना रुके निर्धारित दूरी तक निरंतर दौड़ना होता है। इस चुनौतीपूर्ण रेस में कनक जैन ने 160 किलोमीटर की दूरी तय कर न केवल चौथा स्थान प्राप्त किया, बल्कि जैन समाज के पहले ऐसे धावक बने, जिन्होंने इस प्रकार की अल्ट्रा रेस को इतनी कम अवधि में सफलतापूर्वक पूरा किया। कनक जैन के पिता श्री राजीव जैन वर्तमान में सनमति फाउंडेशन के अध्यक्ष हैं और समाज सेवा के कार्यों में सदैव सक्रिय रहते हैं। कनक जैन की इस उपलब्धि पर उनके परिवारजनों एवं शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल है। इस उपलब्धि पर उनकी धर्मपत्नी पलक जैन, पिताश्री राजीव जैन, माताश्री शालिनी जैन, दादी सुशीला जैन सहित अनेक इष्टमित्रों एवं समाजजनों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर महेंद्र जैन (मधुबन), अनिल जैन (नोएडा), अजीत जैन (ग्रीन पार्क), सीए कपिल जैन (विकासपुरी), संजीव जैन (यूएसए), अश्विनी जैन (नोएडा), श्रीमती श्वेता जैन (नोएडा), नवीन जैन (नोएडा), संजीव जैन (कड़कड़डूमा), श्रीमती लिली जैन (मधुबन), राहुल जैन, डॉ. मोनिका जैन, गोकुलचंद जैन (शकरपुर), राजू जैन (गणेश नगर), नवीन जैन, चौधरी मोहित जैन “चीकू”, अजय जैन “बॉबी”, श्रीमती नीरु जैन (नोएडा), सीए अजय जैन, गिरीश जैन (गुड़गांव), हरिश्चंद्र जैन (शांतिनाथ सेवा संघ, दिल्ली), श्री दिनेश जैन (T2), अजय जैन “अजिया”, प्रदीप जैन (शकरपुर), अंकित जैन (अहिंसा प्रभावना) सहित अनेक लोगों ने शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
1
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page