समाचार

न्यायमूर्ति विमला देवी शासकीय एकीकृत हाईस्कूल प्रतिभाएं सम्मानित : राशि पाकर बच्चे हुए निहाल


न्यायमूर्ति विमला देवी जैन शासकीय एकीकृत हाईस्कूल में प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। टाॅपर बच्चों को 5-5 हजार रुपए तथा निराश्रित बच्चों के लिए 2-2 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाजजन और ग्रामीण उपस्थित थे। पढ़िए विदवास से रत्नेश जैन की यह खबर…


  विदवास। न्यायमूर्ति विमला देवी जैन शासकीय एकीकृत हाईस्कूल में प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। 5वी, 8वी,10वी के टाॅपर प्रतिभावान बच्चों के लिए पांच-पांच हजार रुपए तथा निराश्रित बच्चों के लिए दो-दो हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। यह प्रतिभा सम्मान समारोह प्राचार्य सतीश कुमार प्यासी की अध्यक्षता तथा युवा उद्योगपति प्रिंस राजेंद्रकुमार, पूजा भोपाल के मुख्य आतिथ्य एवं विशिष्ट अतिथि न्यायमूर्ति विमला देवी जैन, सुरेश जैन आईएएस भोपाल, विनोद मोदी भोपाल, परमा गुड्डू पटेल, प्रवेश रानी, उमेद लोधी की उपस्थिति में विविध कार्यक्रमों के साथ किया गया। इस मौके पर न्यायमूर्ति विमला देवी जैन ने बच्चों को सम्मानित किया।

प्राचार्य प्यासी ने आभार व्यक्त किया

इस अवसर पर अनेक जनप्रतिनिधि, विद्यालय स्टाफ तथा एसएमडीसी के सदस्य एवं तीनों स्कूलों के छात्र छात्राएं और ग्रामीण नागरिक उपस्थित रहे। संचालन सुमित प्रकाश प्राचार्य ने किया। सभी के सहयोग के लिए संस्था प्रमुख प्राचार्य प्यासी ने आभार व्यक्त किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
1
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page