समाचार

भगवान महावीर के 2625वें जन्म कल्याणक पर आयोजन : कल निकलेगी जीवदया संदेश यात्रा


भगवान महावीर स्वामी जी के 2626वें जन्म कल्याणक महोत्सव के उपलक्ष्य में सेवा भारती की प्रेरणा से जीवदया संदेश यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस यात्रा का उद्देश्य भगवान महावीर द्वारा दिए गए जीवदया, करुणा, सत्य, अहिंसा एवं “जियो और जीने दो” के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाना है। पढ़िए सोनल जैन की रिपोर्ट…


भिंड। भगवान महावीर स्वामी जी के 2626वें जन्म कल्याणक महोत्सव के उपलक्ष्य में सेवा भारती की प्रेरणा से जीवदया संदेश यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस यात्रा का उद्देश्य भगवान महावीर द्वारा दिए गए जीवदया, करुणा, सत्य, अहिंसा एवं “जियो और जीने दो” के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाना है।

महापुरुषों के संदेशों को करेगी सशक्त

यह यात्रा प्रभु श्रीराम, भगवान श्रीकृष्ण, महात्मा बुद्ध, गुरुनायक देव, संत कबीरदास, संत रविदास, संत मतिराम सहित अनेक महापुरुषों की करुणा एवं मानवता से प्रेरित शिक्षाओं को भी सुदृढ़ करने का कार्य करेगी। यात्रा के माध्यम से लोगों को प्राणी मात्र के प्रति दया और संरक्षण की भावना विकसित करने का संदेश दिया जाएगा।

प्राणी मात्र की रक्षा का संकल्प

आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज में यह चेतना जागृत करना है कि प्रत्येक व्यक्ति अपने आसपास रहने वाले जीव-जंतुओं एवं प्राणियों की रक्षा करे तथा उनके प्रति संवेदनशील बने। जीवदया संदेश यात्रा प्रातः 8 बजे नगर के मुख्य बाजार मार्गों से निकलेगी। यात्रा के दौरान आवारा गौवंशों को फल, हरी सब्जियां एवं हरा चारा खिलाया जाएगा। यात्रा जिला चिकित्सालय पहुंचकर मरीजों को फल वितरण के साथ संपन्न होगी, जिससे सेवा और करुणा का संदेश समाज में और अधिक प्रभावी रूप से प्रसारित हो सके। इस जीवदया संदेश यात्रा का आयोजन भामाशाह पशु-पक्षी आहार योजना एवं दिगंबर जैन भारतवर्षीय (धर्मसंरक्षणी) महासभा के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page