उपाध्याय श्री विहसंत सागर जी के पावन निर्देशन में सोमवार को जयपुर हाउस क्षेत्र में 25 समवशरण धर्म प्रभावना के अंतर्गत भव्य मोटरसाइकिल एवं स्कूटर रैली निकाली गई। इस विशाल रैली में हजारों की संख्या में पुरुष, महिलाएं एवं युवा श्रद्धालु उत्साहपूर्वक शामिल हुए। आगरा से पढ़िए, शुभम जैन की रिपोर्ट…
आगरा। उपाध्याय श्री विहसंत सागर जी के पावन निर्देशन में सोमवार को जयपुर हाउस क्षेत्र में 25 समवशरण धर्म प्रभावना के अंतर्गत भव्य मोटरसाइकिल एवं स्कूटर रैली निकाली गई। इस विशाल रैली में हजारों की संख्या में पुरुष, महिलाएं एवं युवा श्रद्धालु उत्साहपूर्वक शामिल हुए। जिससे पूरा क्षेत्र धर्ममय वातावरण में रंग गया। रैली का शुभारंभ उपाध्यायश्री विहसंत सागर जी ने श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर, जयपुर हाउस से हरी झंडी दिखाकर किया। शुभारंभ के अवसर पर मंत्रोच्चारण एवं जयघोष के साथ वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने जय जिनेन्द्र के उद्घोष के साथ धर्म प्रभावना का संदेश जन-जन तक पहुंचाया। रैली मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होकर जयपुर हाउस के विभिन्न मार्गों से होती हुई प्रताप नगर क्षेत्र में भ्रमण करती हुई निकली। रैली में शामिल श्रद्धालु अपने-अपने वाहनों पर धर्म ध्वज, बैनर एवं पोस्टर लगाए हुए थे, जिन पर 25 समवशरण महामंडल विधान के संदेश अंकित थे।
रैली में समाज के अनेक गणमान्य सदस्य रहे उपस्थित
महिलाओं की विशेष भागीदारी ने रैली को और अधिक आकर्षक एवं प्रभावशाली बनाया। मार्ग में कई स्थानों पर स्थानीय नागरिकों द्वारा रैली का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं के अनुशासन, उत्साह और भक्ति भाव ने सभी का मन मोह लिया। जगह-जगह रैली के दौरान धार्मिक गीतों एवं जयघोष से वातावरण गुंजायमान रहा। आयोजक समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि यह रैली 14 अप्रैल से श्रीराम पार्क, जयपुर हाउस में प्रारंभ होने वाले 25 समवशरण महामंडल विधान के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से निकाली गई है। इस आयोजन के माध्यम से समाज के अधिक से अधिक लोगों को धर्म से जोड़ने और आध्यात्मिक जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। रैली में समाज के अनेक गणमान्य सदस्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इनकी उपस्थिति भी रही सराहनीय
सभी ने एकजुट होकर आयोजन को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। आयोजन की भव्यता और अनुशासन की सभी ने सराहना की। इस मौके पर राकेश जैन पर्दे वाले दीपक जैन,अजय जैन,सुबोध जैन, अनिल जैन, शैलू जैन, राहुल जैन, रवीश जैन, बॉबी जैन, मनोज जैन, अखिल जैन, अमित सेठिया, पंकज जैन, पूजा जैन, निशिता जैन, नीतू जैन, वंदना जैन, पूजा जैन, प्रिया जैन, नितिका जैन, ऋचा जैन, जयपुर आओ जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।













Add Comment