समाचार

जैन शिक्षक सामाजिक समूह ने बांटे पौधे एवं फल: महावीर जयंती पर हुआ आयोजन 


जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक के अवसर पर जैन शिक्षक सामाजिक समूह ने प्रधान डाकघर के पास पौधे एवं फल वितरित किए। इस मौके पर अधिक से अधिक पौधे लगाकर प्रकृति के संरक्षण का संकल्प भी लिया गया। पौधे और फल वितरण में बड़ी संख्या में संस्था के पदाधिकारी और जैन समाज के लोग मौजूद रहे। ललितपुर से राजीव सिंघई की पढ़िए यह खबर…


ललितपुर। जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक के अवसर पर जैन शिक्षक सामाजिक समूह ने प्रधान डाकघर के पास पौधे एवं फल वितरित किए। इस दौरान जैन पंचायत के अध्यक्ष अक्षय टडैया ने कहा कि भगवान महावीर स्वामी ने अपने उपदेशों और जीवन के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उनके सिद्धांत आज भी प्रकृति और पर्यावरण के प्रति हमारी जिम्मेदारी को समझने में मदद करते हैं। महावीर स्वामी ने जीवों के प्रति करुणा और दया का भाव रखने की शिक्षा दी। जो हमें पर्यावरण और प्रकृति के साथ सामंजस्य बनाकर चलने के लिए प्रेरित करता है। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विनोद निरंजन ने कहा कि भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक के अवसर पर्यावरण संरक्षण के लिए जन समुदाय को पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधों का वितरण किया गया। वर्तमान समय में भीषण गर्मी एवं हीट वेब के कारण पौधरोपण की महती आवश्यकता है। हम अधिक से अधिक पौधे लगाएं। जिससे पर्यावरण सुरक्षित रहे।

कार्यक्रम में यह रहे मौजूद 

इस दौरान दिगंबर जैन पंचायत समिति के अध्यक्ष डॉ. अक्षय टडैया, संयोजक सनत खजुरिया, उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विनोद निरंजन, व्यापारी नेता अजय साइकिल, अजय जैन, मनोज साहू, सुरेश अग्रवाल, जैन शिक्षक सामाजिक समूह के निर्देशक सत्येंद्र जैन, कोषाध्यक्ष राहुल जैन, संयोजक अंतिम जैन, प्रदुम्न जैन, मीडिया प्रभारी राजीव बजाज, पुष्पेंद्र जैन ,जितेंद्र वैद्य, अमित जैन, सुशील जैन, नितिन कड़ंकी, अमन जैन, असीम खजुरिया, ममता जैन, स्नेहवर्षा जैन, सपना जैन, संध्या जैन, मोनिका जैन, गरिमा जैन, रश्मि जैन, अमित शास्त्री, रीतेश जैन मौजूद रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page