समाचार

सहारनपुर की महिलाओं ने किया दिगंबर जैन मंदिर में सफाई कार्य: जैन समाज सामाजिक संसद ने की प्रशंसा

इंदौर(राजेश जैन) । उत्तरप्रदेश के सहारनपुर की महिलाओं की ओर से दिगंबर जैन मंदिर में किए गए साफ-सफाई के कार्यों की सभी ने सराहना की है। दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद की ओर से कहा है कि इन महिलाओं ने मंदिर में जो सफाई कार्य किया जा रहा है, वह अनुकरणीय व अद्भुत है। यह कार्य महिला पुरुष, दोनों को मिलकर के करना चाहिए। यह कार्य अगर हम हमारे जैन मंदिरों में इस तरीके से करते हैं तो बहुत ही प्रेरणादायी उदाहरण हो सकेगा।

उनके इस कार्य की दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद अनुशंसा करती है और समाज से निवेदन करती है कि आप के यहां भी यह स्वागत योग्य प्रयास सब को मिलकर करना चाहिए। सामाजिक सांसद के अध्यक्ष, राजकुमार पाटोदी, मंत्री डॉ. जैनेन्द्र जैन, फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश विनायका, परवार समाज के अध्यक्ष राजेश लारेल, राजेश जैन दद्दू ने भी आपके इस सामूहिक प्रयास की सराहना की।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
4
+1
2
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page