समाचार

राजुल महिला मंडल का कार्यक्रम : होली मिलन समारोह किया गया आयोजित


श्री नेमीनाथ दिगंबर जैन मंदिर के राजुल महिला मंडल द्वारा शनिवार को होली मिलन समारोह का आयोजन धूम धाम से किया गया। इसमें मंडल की सभी महिलाएं उपस्थित रहीं। पढ़िए राहुल जैन की एक रिपोर्ट…


आगरा। कर्मयोगी कमला नगर स्थित श्री नेमीनाथ दिगंबर जैन मंदिर के राजुल महिला मंडल द्वारा शनिवार को होली मिलन समारोह का आयोजन धूम धाम से किया गया। इसमें मंडल की सभी महिलाएं उपस्थित रहीं। सर्वप्रथम प्रभु का गुणगान कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। महिला मंडल की सदस्यों ने होली के गीतों पर नृत्य किए। सभी महिलाओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर फूलों से होली खेली।

कार्यक्रम का संचालन नीतू जैन एवं प्रगति जैन के द्वारा किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से सुलेखा जैन, सलोनी जैन, शशि पाटनी, कोमल जैन, रुचि जैन, पारुल जैन, प्रज्ञा जैन, शेफाली जैन, प्रियंका जैन, सुप्रिया जैन, वंदना जैन, रुचि जैन, मीडिया प्रभारी राहुल जैन एवं समकित जैन मोजूद रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page