मुनिश्री अतिवीर जी महाराज ने धर्मसभा में चेतावनी भरे स्वर में कहा कि भाजपा सरकार सुधर जाओ वरना सुधारना भी आता है। जैन संस्कृति तीर्थाें और धर्मस्थलों पर कब्जे और तोड़फोड़ हो रही है। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…
इंदौर। मुनिश्री अतिवीर जी महाराज ने धर्मसभा में चेतावनी भरे स्वर में कहा कि भाजपा सरकार सुधर जाओ वरना सुधारना भी आता है। सोमवार को बहुत ही दुःखी मन से सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि जहां-जहां भाजपा सरकार है, वहां-वहां जैन समाज के साथ न्याय नहीं अन्नाय हो रहा है। मुनि श्री अतिवीर महराज ने कहा कि जैन मंदिरों को कभी नुकसान नहीं हुआ।
जबसे भाजपा सरकार आई तब से जैन संस्कृति तीर्थाें और धर्मस्थलों पर कब्जे और तोड़फोड़ हो रही है। मुनि श्री ने बताया कि जैन विरोधी भाजपा है। विश्व जैन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय जैन और जिन शासन एकता संघ के मयंक जैन एवं प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने भी अपने व्यक्तव्य में कहा कि पूरे भारत में जैन समाज अपनी संस्कृति की सुरक्षा के लिए सरकार के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा।













Add Comment