समाचार

संतों की सुरक्षा के लिए जैन समाज का निकला मौन जुलुस : ज्ञापन आक्रोश रैली में झलका दर्द


जैन समाज कुचामन सिटी द्वारा सोमवार को श्री जैन वीर मण्डल के तत्वावधान में मौन रैली का आयोजन किया गया। इसमें बडी संख्या में समाज के श्रावक श्राविकाएं अनुशासित रूप से बांहों पर काली पट्टी बांधकरअपना रोष प्रकट रही थीं। कुचामन सिटी से पढ़िए, यह खबर…


कुचामन सिटी। जैन समाज कुचामन सिटी द्वारा सोमवार को श्री जैन वीर मण्डल के तत्वावधान में मौन रैली का आयोजन किया गया। इसमें बडी संख्या में समाज के श्रावक श्राविकाएं अनुशासित रूप से बांहों पर काली पट्टी बांधकरअपना रोष प्रकट रही थीं। 20 मई को रीवा में षडयंत्र पूर्वक एक चालक ने पद विहारी दो जैन साध्वियों की निर्मम हत्याकांड को अंजाम दिया। जिसके कारण जैन समाज में आक्रोश व्याप्त है। मण्डल के अध्यक्ष सौभागमल गंगवाल ने बताया कि अपराधियों को कठोर दंड दिए जाने के लिए भारत में मौन रैली का आयोजन किया गया। इसी कडी में कुचामन सिटी में पुरानी धान मंडी से मुख्य मार्गो से तहसील कार्यालय तक मौन रैली निकालकर भारत सरकार और राजस्थान सरकार के नाम ज्ञापन दिया गया। संस्था के सचिव सुभाष पहाडिया ने बताया कि ज्ञापन के माध्यम से अपराध कि पुनरावृति रोकने हेतु कठोर कदम के साथ घटना की निषपक्ष उच्च स्तरीय जांच एवं एसआईटी या न्यायिक जांच करने की मांग की गई। संत सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू तुरंत प्रभाव से करने की मांग की। प्रशासनिक समन्वय पुलिस सहयोग व ट्रैफिक नियंत्रण सुनिश्चित हो। राष्ट्रीय संत सुरक्षा नीति बनाए जाए। पैदल विहार करने वाले संतों हेतु राष्ट्रीय गाइड लाइन एसओपी बने। संतो के विरुद्ध अपराधों को विशेष संवेदनशील श्रेणी मिले क्योंकि वे अपनी आत्मरक्षा नही करते हैं। पूर्णतः अहिंसक जीवन जीते है। प्रशासन व समाज के बीच समन्वय तंत्र बने।

उप सचिव अशोक झांझरी ने बताया कि विनोद झांझरी, लालचंद पहाडिया, मनोज पांडया, सन्तोष कुमार, अजित, देवेन्द्र पहाडिया, कैलाश पांडया, राजकुमार, निलेश सेठी कुकनवाली, पारस काला जिलीया, रानी पाटनी अनिल काला, सुरेंन्द्र सिह दिपपुरा, सन्दीप पांडया, अशोक, सुरेश,राजकुमार, पवन, संजय, पारस, पंकज, प्रदीप, विकास, राजैश, विजय, संचिन, प्रमोद,जैन शोभा रांवका, सीता, डिम्पल, सीमा, मंजू,चन्द्रकाता, रेखा जैन बडी सख्यां मे जैन समाज के गणमान्य जन महिलाए मे ज्ञापन देने मे उपस्थित थी

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page