समाचार

चोरी हुई मूर्तियों की बरामदगी पर जैन समाज ने किया पुलिस का सम्मान पुलिस प्रशासन की सूझबूझ एवम कार्यप्रणाली हुई सराहना 


श्री महावीर पँचवालयती दिगम्बर जैन मंदिर से भगवान श्री की दो मूर्ति चोरी के मामले में शासन प्रशासन एवम पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए मूर्ति बरामदगी पर महरौनी जैन समाज ने हर्ष जताया एवम पुलिस प्रशासन की सूझबूझ एवम कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए महरौनी कोतवाली पुलिस का सम्मान किया।पढ़िए विशेष रिपोर्ट …….


महरौनी। कोतवाली अंतर्गत कस्बा के ललितपुर रोड नहर पर स्थित श्री महावीर पँचवालयती दिगम्बर जैन मंदिर से भगवान श्री की दो मूर्ति चोरी के मामले में शासन प्रशासन एवम पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए मूर्ति बरामदगी पर महरौनी जैन समाज ने हर्ष जताया एवम पुलिस प्रशासन की सूझबूझ एवम कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए महरौनी कोतवाली पुलिस का सम्मान किया, इसी क्रम में जागरूकता के साथ समाचार पत्रों एवम इलेक्ट्रानिक मीडिया के माध्यम से चोरी की खबर प्रकाशित करने वाले समस्त इलेक्टॉनिक एवम प्रिंट मीडिया के पत्रकारों का भी आभार जताया,श्री महावीर पंच वालयती दिगम्बर जैन मन्दिर समिति के पदाधिकारियों द्वारा कोतवाली प्रभारी रमेश चंद्र मिश्र, इंस्पेक्टर उदयवीर सिंह एवम कस्बा प्रभारी आलोक सिंह को माल्यार्पण कर, धार्मिक ध्वजापट्टी उढ़ाकर एवम श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया! इस मौके पर श्री महावीर पंच वालयती दिगम्बर जैन मंदिर के अध्यक्ष कपूरचंद भायजी,कैलाशचंद्र चौधरी, धन्यकुमार पवैया,पवन मोदी, दीपक सिंघई, सत्येंद्र मेंगुआं, कल्लू सिंघई, एवम राजीव चौधरी उपस्थित रहे!

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
3
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page