समाचार

श्री दिगंबर जैन खंडेलवाल महासभा का परिचय सम्मेलन सम्पन्न : 750 प्रत्याशियों की आई प्रविष्टियां


कोषाध्यक्ष प्रेमचंद काला ने बताया कि इस वर्ष भी प्रत्याशियों द्वारा यहां पर फॉर्म भरे गए और प्रत्याशी आयोजन में भी सम्मिलित हुए और इस सम्मेलन में उन्होंने अपना परिचय दिया। पिछले कई वर्षों से यह सफल आयोजन होता आ रहा है। पढ़िए इंदौर की यह खबर…


इंदौर। श्री दिगंबर जैन खंडेलवाल महासभा का परिचय सम्मेलन 5 जनवरी को भव्य पैमाने पर नृसिंह वाटिका, इंदौर में आयोजित हुआ। महासभा के अध्यक्ष शेखर छाबड़ा, महामंत्री सनत गंगवाल, उपाध्यक्ष चंद्रप्रकाश गंगवाल, कोषाध्यक्ष ने बताया कि पिछले 20 वर्षों से यह सफल आयोजन होता आ रहा है। इसमें लगभग 3000 से 4000 लोगों की उपस्थिति रही जो कार्यक्रम की सफलता को दर्शाती है।

प्रत्याशियों ने परिचय दिया

इस वर्ष भी 750 प्रत्याशियों द्वारा यहां पर फॉर्म भरे गए और करीबन 250 प्रत्याशी आयोजन में सम्मिलित हुए और इस सम्मेलन में उन्होंने अपना परिचय दिया।

प्रतिमा अनावरण व दीप प्रज्वलन

कार्यक्रम का शुभारंभ जिनेंद्र भगवान की प्रतिमा का अनावरण व दीप प्रज्वलन से किया गया। तत्पश्चात पायल जैन द्वारा मंगलाचरण की प्रस्तुति दी गई। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महावीर ट्रस्ट के अध्यक्ष अमित कासलीवाल, शिरोमणि संरक्षिका पुष्पा कासलीवाल, सामाजिक संसद के अध्यक्ष राजकुमार पाटोदी भी उपस्थित रहे।

पदाधिकारियों ने उपस्थिति दर्ज की

इस कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि देवास से निलेश छाबड़ा, बगड़ी से विनय छाबड़ा, इंदर सेठी, राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष दिल्ली पवन गोधा, प्रदेश संरक्षक नवीन गोधा, मुकेश पाटोदी, राष्ट्रीय महामंत्री गजेंद्र पाटनी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दुर्ग ज्ञानचंद पाटनी, प्रदेश मंत्री संदीप जैन मोयरा, प्रदेश महामंत्री कमलेश कासलीवाल, महिला महासभा अध्यक्ष साधना दगड़े, महामंत्री संगीता बाकलीवाल रहे। इस कार्यक्रम के संयोजन शिवानी नवीन गोधा ने किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page