समाचार

5000 से अधिक प्रविष्टियां हो चुकी हैं देश-विदेश से प्राप्त : अंतरराष्ट्रीय जैन युवक युवती परिचय सम्मेलन भोपाल में 16 दिसंबर से


मप्र की राजधानी भोपाल में होने वाले अखिल भारतीय दिगम्बर जैन युवक युवती परिचय सम्मेलन में 5000 प्रविष्टियां पूरी हुईं। इंदौर संयोजक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि यह आंकड़ा देश भर में किसी भी समाज के परिचय सम्मेलन का सबसे बड़ा है। पढ़िए रवींद्र जैन की रिपोर्ट…


भोपाल। यदि आप दिगम्बर जैन हैं और अपने विवाह योग्य बच्चों के लिए जीवनसाथी की तलाश कर रहे हैं तो यह संदेश आपके लिए है। इस सम्मेलन में पधारें। आपकी तलाश यहां पूरी हो सकती है। मप्र की राजधानी भोपाल में होने वाले अखिल भारतीय दिगम्बर जैन युवक युवती परिचय सम्मेलन में 5000 प्रविष्टियां पूरी हुईं। इंदौर संयोजक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि यह आंकड़ा देश भर में किसी भी समाज के परिचय सम्मेलन का सबसे बड़ा है।

इसके लिए अध्यक्ष मनोहरलाल जी टोंग्या, मुख्य संयोजक नरेन्द्र टोंग्या, महामंत्री विनोद जैन इंजीनियर सहित पूरी टीम बधाई की पात्र है। भोपाल के जवाहर चौक स्थित जैन मंदिर परिसर में यह सम्मेलन 16-17-18 दिसम्बर 2023 को होगा। इस वर्ष सम्मेलन के मुख्य संयोजक नरेन्द्र टोंग्या व महामंत्री विनोद जैन की सक्रियता और पूरी टीम के सहयोग से सम्मेलन की व्यवस्थाओं को बेहतर करने का प्रयास किया गया है। मंच व पांडाल व्यवस्था के साथ-साथ भोजन व्यवस्था को शानदार बनाने की कोशिश की गई है।

सम्मेलन की पत्रिका के संपादक मंडल ने रात- दिन मेहनत करके 5000 प्रविष्टियों के साथ पत्रिका को अंतिम रूप प्रदान किया है। सुनील पटेल की पूरी टीम पत्रिका वितरण के लिए तैयार है। संतोष जैन कुंदन और प्रदीप जैन नन्दा की टीम आवास व्यवस्था में जुटी है। पंकज जैन इंजीनियर अपनी टीम के साथ मंच पांडाल व्यवस्था में लगे हैं। सभी को सुस्वादिष्ट भोजन व्यवस्था कराने का जिम्मा सतीश जैन शीतल जैन की टीम ने लिया है। तीन दिवसीय आयोजन के मंच संचालन और स्वागत की व्यवस्था चन्द्रकुमार जैन सरस्वती और डा.राजीव जैन और उनकी टीम संभालेगी।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
1
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page