समाचार

भगवान शांति नाथ के जन्म तप और मोक्ष कल्याणक महोत्सव संपन्न : 71 कलशों से इंद्र-इंद्राणी जोड़े ने किया महामस्तकाभिषेक


ऋषभदेव के निकटवर्ती स्थित दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र पीपली में भगवान शांतिनाथ के जन्म तप कल्याणक महोत्सव पर सैकड़ों भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस अवसर पर श्रीजी पर 71 इंद्र-इंद्राणियों ने 71 कलशों से जल, दूध, दही, घृत, ईक्षु रस, सूखे मेवे ,फल, सुगंधित कलश, सर्वोषिधि चार कलश, चंदन लेपन, पुष्प वृष्टि, कर्पूर आरती कर महामस्ताभिषेक किया। पढ़िए यह विशेष रिपोर्ट…


खैरवाड़ा। ऋषभदेव के निकटवर्ती स्थित दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र पीपली में भगवान शांतिनाथ के जन्म तप कल्याणक महोत्सव पर सैकड़ों भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। सारा वातावरण जयकारों से गूंज उठा। दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष शिक्षाविद और पीपली तीर्थ स्थल को जन-जन तक पहुंचाने वाले भूपेंद्र कुमार जैन ने बताया कि समारोह का आगाज झंडारोहण कर पन्नालाल पंकज कुमार जैन निवासी परसाद ने किया। श्रीजी पर 71 इंद्र-इंद्राणियों ने 71 कलशों से जल, दूध, दही, घृत, ईक्षु रस, सूखे मेवे ,फल, सुगंधित कलश, सर्वोषिधि चार कलश, चंदन लेपन, पुष्प वृष्टि, कर्पूर आरती कर महामस्ताभिषेक किया।

विद्वान पंडित विधानाचार्य पारस जैन मुखारविंद से मंत्रोच्चारण द्वारा महा शांतिधारा का पुण्यार्जन उदयपुर के वीरेंद्र कुमार वंदना धन्नावत परिवार को मिला। देव, शास्त्र और गुरु तथा भगवान शांति नाथ की अष्ट द्रव्यों से पूजा कर शीतलनाथ दिगंबर जैन समाज परसाद ने निर्वाण लड्डू चढ़ाया। अंत में महावीर प्रसाद भंवरी देवी डूंगरपुर ने मंदिर के शिखर पर ध्वजा चढ़ाकर मनोकामनाएं पूर्ण कीं। ऋषभदेव के शांति लाल दोषी एवं गजेंद्र सुरावत परिवार की ओर से स्वामी वात्सल्य का आयोजन किया गया।

इस मौके पर समाज के सेठ राजमल कोठारी, अध्यक्ष भूपेंद्र कुमार जैन, महामंत्री शिक्षाविद प्रदीप कुमार जैन, उपाध्यक्ष धनपाल भंवरा, सह मंत्री शिक्षाविद हेमंत कमार भंवरा, धर्म मंत्री मुकेश गांधी, निर्माण मंत्री शिक्षाविद नरेंद्र कुमार जैन, वित्त मंत्री बसंत भंवरा, नवयुवक मंडल के अध्यक्ष हितेश भंवरा, तरुण सिसपुरिया, हर्षित शाह, ग्लोबल महासभा के कार्यकारी अध्यक्ष मनीष किकावत, वरिष्ठ पत्रकार समाजसेवी धरणेन्द्र जैन, प्राण भाणावत, चंद्रेश किकावत, चंद्र प्रकाश दोवाडिया, राज कुमार गांधी, सिद्धार्थ पंचोली, तीर्थ रक्षा कमेटी के महामंत्री प्रद्युम्न भंवरा, महावीर प्रसाद कोठारी, देवेंद्र नागदा, पार्षद महावीर नागदा, अशोक लुणडिया, परसाद के हेमराज कोठारी ,सुंदर लाल नागदा, चावंड के पारस मुंडफोड़ा , दीपक पंचोली, डूंगरपुर के हर्ष वर्धन, महिला मंडलकी अध्यक्षा महालक्ष्मी पंचोली, चरुमति, अन्नांतमति, लता भाणावत, गुणमाला पंचोली, लीला कंजीयोत, विजय लक्ष्मी तेजियोत, सुषमा पंचोली, सुनंदा, मीनाक्षी जैन खैरवाड़ा सहित ऋषभदेव, चावंड, परसाद, डूंगरपुर, खेरवाड़ा, उदयपुर, सराडा के समाज जन उपस्थित थे। पढ़िए धर्मेंद्र जैन की रिपोर्ट ।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page