आचार्य श्री विद्यासागर सागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य, मुनि श्री विनम्र सागर जी महाराज का अवतरण दिवस बड़े उत्साह और उमंग के साथ दयोदय चेरीटेबल ट्रस्ट एवं आदिनाथ दिगम्बर जैन धार्मिक पारमार्थिक ट्रस्ट छत्रपति नगर के संयुक्त तत्वावधान में दलाल बाग स्थित मंडप में मनाया गया। इस अवसर पर गुरु देव की पूजा करने का परम सौभाग्य कालानी नगर दिगम्बर जैन समाज को प्राप्त हुआ। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट…
इंदौर। आचार्य श्री विद्यासागर सागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य, मुनि श्री विनम्र सागर जी महाराज का अवतरण दिवस बड़े उत्साह और उमंग के साथ दयोदय चेरीटेबल ट्रस्ट एवं आदिनाथ दिगम्बर जैन धार्मिक पारमार्थिक ट्रस्ट छत्रपति नगर के संयुक्त तत्वावधान में दलाल बाग स्थित मंडप में मनाया गया। इस अवसर पर गुरु देव की पूजा करने का परम सौभाग्य कालानी नगर दिगम्बर जैन समाज को प्राप्त हुआ एवं गुरु चरणों का पाद प्रक्षालन करने का परम सोभाग्य राकेश, दिनेश, अखिलेश जैन चेतक परिवार एवं मुकेश जैन पाटोदी ने प्राप्त किया एवं मुनि श्री को शास्त्र भेंट करने का परम सौभाग्य दिनेश जैन जर्दा परिवार ने प्राप्त किया।
इस अवसर पर दिगंबर जैन समाज समाजिक सांसद के मंत्री डॉ. जैनेन्द्र जैन, सुधा मलैया अशोक डोसी, मनोज बाकलीवाल, मनीष नायक, भूपेंद्र जैन, कमल जैन चेलेजर, निलेश जैन एवं परवार समाज महिला संगठन की अध्यक्ष मुक्ता जैन, सोनाली बागड़ियां, शिरीष जैन आदि समाज जन उपस्थित हुए। धर्म सभा का संचालन विपुल बांझल ने किया।













Add Comment