जीवदया और पर्यावरण संरक्षण की भावना को साकार करते हुए श्री हनुमंत धाम, संचार नगर एक्स., कनाड़िया रोड के सदस्यों ने एक सराहनीय पहल की। संस्था गोल्ड कॉइन ग्रुप के सहयोग से पक्षियों को भीषण गर्मी में पानी उपलब्ध कराने के लिए सकोरों का वितरण कॉलोनियों में किया गया। इंदौर से राजीव सिंघई मोनू की रिपोर्ट…
इंदौर। जीवदया और पर्यावरण संरक्षण की भावना को साकार करते हुए श्री हनुमंत धाम, संचार नगर एक्स., कनाड़िया रोड के सदस्यों ने एक सराहनीय पहल की। संस्था गोल्ड कॉइन ग्रुप के सहयोग से पक्षियों को भीषण गर्मी में पानी उपलब्ध कराने के लिए सकोरों का वितरण कॉलोनियों में किया गया। यह पुण्य कार्य शहर के पूर्वी क्षेत्र की अनेक कॉलोनियों सहित दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर (साईं मंदिर), वैभव नगर, संचार नगर एक्स., प्रशांत सागर, नमो गार्डन एवं परशुराम गार्डन में हुआ। इस दौरान स्थानीय नागरिकों, वरिष्ठ नागरिक समूहों एवं श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सकोरे ग्रहण किए। सभी ने संकल्प लिया कि वे प्रतिदिन प्रातः एवं सायं इन सकोरों में स्वच्छ जल भरकर पक्षियों की सेवा करेंगे। कार्यक्रम में उपस्थित जनों ने जीवदया के इस पुनीत कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की और इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया। इस अवसर पर श्री विजय बडगुजर, दिनेश जैन, संजय अग्रवाल सहित काकाजी एवं अन्य सहयोगी सदस्य विशेष रूप से उपस्थित रहे। समाज की बढ़ती गर्मी और जल संकट के बीच इस प्रकार की पहल न केवल पक्षियों के जीवन की रक्षा करती है, बल्कि मानवता और संवेदनशीलता का भी सशक्त संदेश देती है।













Add Comment