अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर जैन मिलन महिला एवं जैन मिलन महिला ‘वर्धमान’ मुरैना ने आदिनाथ की प्रथम पारणा दिवस अक्षय तृतीया पर गौ सेवा के साथ सभी को गन्ने के रस का वितरित किया। मुरैना से पढ़िए, मनोज जैन नायक की यह खबर…
मुरैना। अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर जैन मिलन महिला एवं जैन मिलन महिला ‘वर्धमान’ मुरैना ने आदिनाथ की प्रथम पारणा दिवस अक्षय तृतीया पर गौ सेवा के साथ सभी को गन्ने के रस का वितरित किया।सभी महिलाओं ने अक्षय तृतीया के महापर्व पर पूजा पाठ, गन्ने के रस का वितरण, गौ सेवा के साथ साथ मुनिश्री अनुकरण सागरजी महाराज का नवधाभक्ति के साथ आहार दिया। अक्षय तृतीया के पावन महापर्व पर जैन मिलन महिला और जैन मिलन महिला वर्धमान मुरैना के सदस्यों द्वारा श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर एवं पल्लिवाल दिगम्बर जैन मंदिर लोहिया बाजार मुरैना के मंदिरों में सुबह 8 बजे श्री जी का अभिषेक शांति धारा व पूजा की गई। जैन मिलन की सदस्य वीरांगना प्रीति जैन के निज निवास पर नवधा भक्ति के साथ मुनिश्री की आहारचर्या हुई। इसके उपरांत गोपालदास बरैया जैन छात्रावास में सभी बच्चों, राहगीरों, दुकानदार जन एवं समाजजन आदि को गन्ने का रस वितरित किया। इस धार्मिक कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी का सराहनीय सहयोग रहा। इस अवसर पर जैन छात्रावास के पंडित चक्रेश शास्त्री विशेष रूप से मौजूद रहे। ग्रुप फाउंडर सरिता जैन, अध्यक्ष बबीता, सुप्रिया जैन, मंत्री शीतल निधी जैन, कोषाध्यक्ष श्वेता रीना जैन, कल्पना जैन, सीमा जैन, वंदना जैन, नीति जैन, किरण जैन, दीपाली जैन सभी उपस्थित रहे।













Add Comment