समाचार

गुरुवर इंदौर पधारो हम को भी तारो : मुनि श्री आदित्य सागर जी ससंघ को श्रीफल किया भेंट


दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र बनेडिया जी में श्री दिगंबर जैन सिद्ध क्षेत्र अष्टापद बद्रीनाथ के अध्यक्ष आदित्य कासलीवाल, महामंत्री कीर्ति पांड्या एवं ट्रस्टी ललित बड़जात्या ने मुनि श्री आदित्य सागर जी, मुनि श्री अप्रमित सागर जी, मुनि श्री सहज सागर जी एवं क्षुल्लक श्रेयस सागर जी महाराज ससंघ को श्रीफल भेंटकर आशीर्वाद प्राप्त किया। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…


इंदौर। दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र बनेडिया जी में श्री दिगंबर जैन सिद्ध क्षेत्र अष्टापद बद्रीनाथ के अध्यक्ष आदित्य कासलीवाल, महामंत्री कीर्ति पांड्या एवं ट्रस्टी ललित बड़जात्या ने मुनि श्री आदित्य सागर जी, मुनि श्री अप्रमित सागर जी, मुनि श्री सहज सागर जी एवं क्षुल्लक श्रेयस सागर जी महाराज ससंघ को श्रीफल भेंटकर आशीर्वाद प्राप्त किया। राजेश जैन दद्दू ने बताया कि इस अवसर पर अध्यक्ष आदित्यजी कासलीवाल ने मुनिश्री को अष्टापद तीर्थ का पोस्टर एवं विकास गाथा की पुस्तक भेंट की। इस अवसर पर दिगंबर जैन सामाजिक संसद के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी दिलीप पाटनी, प्रिंसपाल टोंग्या, कुशलराज जैन, राजेंद्र सोनी एवं अनेक गुरु भक्त भी उपस्थित थे। ज्ञात रहे कि प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ की निर्वाण स्थली अष्टापद तीर्थ के पट 23 अप्रैल को आर्यिका पूर्णमति माताजी ससंघ के सानिध्य में खुल रहे हैं।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page