परम पूज्य मुनि श्री सुधासागर जी महाराज के आदेशानुसार 16 जुलाई 2026 को इंदौर में दिगम्बर जैन समाज की अधिकृत सभा आयोजित होगी। इसमें चातुर्मास, मंगल प्रवेश एवं अन्य कार्यक्रमों पर निर्णय लिए जाएंगे तथा समाज से केवल अधिकृत सूचनाओं पर विश्वास करने का आग्रह किया गया है। पढ़िए श्रीफल साथी सामाजिक संसद इंदौर के महामंत्री हर्ष जैन की यह रिपोर्ट।
इंदौर। परम पूज्य मुनि श्री सुधासागर जी महाराज के आदेशानुसार समस्त दिगम्बर जैन समाज, इंदौर की अधिकृत सभा 16 जुलाई 2026, गुरुवार को शाम 7:30 बजे मोदी जी की नसिया, इंदौर में आयोजित की जाएगी। समाज के सभी सदस्यों से समय पर उपस्थित रहने का आग्रह किया गया है।
चातुर्मास एवं मंगल प्रवेश पर होगी चर्चा
सभा में पूज्य मुनि श्री सुधासागर जी महाराज के आगामी चातुर्मास, मंगल प्रवेश तथा अन्य महत्वपूर्ण धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों के संबंध में विस्तृत विचार-विमर्श किया जाएगा। साथ ही विभिन्न व्यवस्थाओं एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर आवश्यक निर्णय लिए जाएंगे।
भ्रामक संदेशों से सावधान रहने की अपील
समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि वर्तमान में विभिन्न प्रकार के भ्रामक एवं भ्रम फैलाने वाले संदेश प्रसारित किए जा रहे हैं। समाज के सभी सदस्यों से अनुरोध किया गया है कि वे केवल अधिकृत सूचनाओं पर ही विश्वास करें और किसी भी अपुष्ट संदेश से भ्रमित न हों।
समाज की एकता बनाए रखने का आह्वान
पदाधिकारियों ने समाजजनों से अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर समाज की एकता, अनुशासन एवं गरिमा को सुदृढ़ बनाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि सभी महत्वपूर्ण निर्णय समाज की अधिकृत सभा में सामूहिक सहमति से लिए जाएंगे।
सभी समाजजन आमंत्रित
सभा में सभी समाजबंधुओं को सादर आमंत्रित किया गया है।
जारीकर्ता:
– एम.के. जैन – परम संरक्षक
– आनंद गोधा – अध्यक्ष
– नवीन गोधा – कार्यकारी अध्यक्ष
– मनीष सपना गोधा (सुमतिधाम)
दिगम्बर जैन समाज सामाजिक संसद, इंदौर













Add Comment