चतुर्थ पट्टाचार्य सुनील सागर जी महाराज ससंघ का भव्य वर्षायोग (चतुर्मास) इस वर्ष नेमीनगर जैन कालोनी के हिस्से में आया है। यहां चातुर्मास होने से समस्त दिगंबर जैन समाज में हर्ष की लहर दौड़ गई है। इंदौर से पढ़िए, कैलाश लुहाड़िया की यह खबर…
इंदौर। चतुर्थ पट्टाचार्य सुनील सागर जी महाराज ससंघ का भव्य वर्षायोग (चतुर्मास) इस वर्ष नेमीनगर जैन कालोनी के हिस्से में आया है। यहां चातुर्मास होने से समस्त दिगंबर जैन समाज में हर्ष की लहर दौड़ गई है। नेमीनगर जैन कालोनी के चातुर्मास संयोजक इंद्रकुमार सेठी, दिगंबर जैन समाज नेमीनगर जैन कालोनी के अध्यक्ष कैलाश लुहाड़िया एवं महामंत्री गिरीश पाटोदी के नेतृत्व में इंदौर से लगभग 400 समाजजन आचार्यश्री सुनील सागर जी महाराज को चातुर्मास के लिए निवेदन करने दाहोद गए थे। आचार्य श्री ने इंदौर नेमीनगर जैन कालोनी के लिए अपना आशीर्वाद प्रदान किया और आचार्य श्री का दाहोद से इंदौर की और विहार भी शुरू हो गया है। उन्होंने बताया कि दाहोद में इस अवसर पर मंच पर आचार्य श्री प्रसन्न सागर जी महाराज जी विराजमान थे। संयुक्त रूप से दोनों आचार्य को इंदौर वर्षायोग के लिए निवेदन किया गया। आचार्य प्रसन्नसागरजी ने अपनी दिशा पुष्पगिरी बतलाई और आचार्यश्री सुनील सागर जी ने इंदौर को आशीर्वाद दिया है।
इन समाजजनों ने किया करबद्ध निवेदन
इस अवसर पर दाहोद में इंदौर से विनय बाकलीवाल, आनंद गोधा, नवीन गोधा, हंसमुख गांधी, विमल झांझरी, प्रदीप बड़जात्या, रानी दोषी, प्रतिपाल टोंग्या, पार्षद टीनू जैन, मनीष सोनी, अतुल जैन, जिनेश झंझरी, कैलाश वेद, दीपक पाटनी, सचिन जैन, पिंकी टोंगिया सहित बड़ी संख्या में समाजजन आचार्य श्री सुनील सागरजी से इंदौर चातुर्मास के निवेदन में उपस्थित थे। सभी ने आचार्य श्री से आग्रह किया कि आपके माध्यम से इंदौर में धर्म की गंगा बहेगी। संस्कारों का बीजारोपण होगा। समाज में एक रुपता आएगी।
इंदौर समाज नया इतिहास रचेगा
इस अवसर पर नैनागिर, सागवाड़ा, मुंगाणा, दाहोद आदि अनेक स्थानों के भक्तों ने भी चातुर्मास के लिए निवेदन किया था। आचार्य श्री ने अपने प्रवचन के माध्यम से सभी को अपना आशीर्वाद प्रदान किया और कहा संत को साधना के लिए चातुर्मास में एक स्थान पर रहना होता है। चातुर्मास काल में समाज के साथ सामंजस्य के साथ सभी कार्य होने चाहिए। आचार्य श्री के इंदौर चातुर्मास का समाचार पवन वेग की तरह सभी जगह पहुंच गया।
इनके संयोजन में चल रहा विहार
इंदौर से दाहोद यात्रा का संपूर्ण संयोजन सुयश बाकलीवाल एवं प्रवीण पहाड़िया कर रहे हैं। राजेश बज, पवन गुना वाले, वीणा सेठी, निर्मला पटोदी, रेखा पतंगया, सरिता जैन, ममता बज आदि ने कहा कि समस्त समाजजन एकजुट होकर इस महा अभियान में जुड़ेंगे और इंदौर समाज नया इतिहास रचेगा।













Add Comment