समाचार

श्री ज्ञानमती माताजी का गणिनी पद दिवस समारोह 8 मई को: 11 सदस्यीय दल कार्यक्रम में करेगा सहभागिता


गणिनी प्रमुख श्री ज्ञानमती माताजी का गणिनी पद दिवस समारोह तिथि अनुसार वैशाख शुक्ल एकादशी 8 मई को सुबह 6 बजे होगा। यह समारोह श्री ऋषभदेव दिगंबर जैन मंदिर, बड़ी मूर्ति, अयोध्या (उप्र) में भक्ति भाव से मनाया जाएगा। इसमें सनावद से भी श्रद्धालु पहुंचकर धर्मलाभ अर्जित करेंगे। सनावद से पढ़िए, सन्मति जैन काका की यह खबर…


सनावद। गणिनी प्रमुख श्री ज्ञानमती माताजी का गणिनी पद दिवस समारोह तिथि अनुसार वैशाख शुक्ल एकादशी 8 मई को सुबह 6 बजे होगा। यह समारोह श्री ऋषभदेव दिगंबर जैन मंदिर, बड़ी मूर्ति, अयोध्या (उप्र) में भक्ति भाव से मनाया जाएगा। समाज प्रवक्ता सन्मति काका ने बताया कि जैन समाज के इतिहास में वर्तमान की सर्वप्रमुख गणिनी आर्यिकाश्री ज्ञानमती माताजी का गणिनी पद आचार्य श्री शांतिसागर जी महाराज की परंपरा में आचार्यरत्न श्री देशभूषण जी महाराज की आज्ञा से हस्तिनापुर में सन् 1985 में जम्बूद्वीप पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में समारोहपूर्वक हुआ था। पिछले वर्षों में माताजी ने इस पद को सुशोभित करते हुए अपने हाथों से अनेक दीक्षाएं प्रदान कीं तथा 108 फीट भगवान ऋषभदेव प्रतिमा आदि अनेक महत्वपूर्ण तीर्थंकर जन्म भूमियों के विकास की प्रेरणाएं प्रदान की हैं।

वर्तमान में माताजी शाश्वत तीर्थ अयोध्या में विराजमान हैं। यहां पर माताजी के आशीर्वाद से निरंतर तीर्थंकर जन्मभूमियों के विकास कार्य चल रहे हैं। इस अवसर पर सनावद जैन समाज से विशाल सराफ, श्रुति सराफ, मालती लश्करे, भानु बाई जटाले, नीतू जैन, कर्णिका जैन, गवाक्षी जैन, आराध्या जैन, अर्हम जैन सहित अभियांशु जैन कार्यक्रम में अपनी सहभागिता दर्ज करवाएंगे। जैसा कि ज्ञात है की गणिनी आर्यिका ज्ञानमति माता जी के संघ में सनावद नगर गौरव आर्यिका सुदृढ़ मति माताजी एवं आर्यिका विनीत मति माताजी संघस्थ होकर धर्म प्रभावना कर रही हैं।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
6
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page