समाचार

प्रशिक्षण शिविर का हुआ शुभारम्भ : 15 दिवसीय शिविर में निःशुल्क दिए जाएंगे प्रशिक्षण


शुभकामना महिला परिवार शाखा राजुल मुरार की सधर्मी महिलाओं द्वारा 15 दिवसीय ग्रीष्मकालीन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। पढ़िए मनोज नायक की रिपोर्ट…


मुरार/ग्वालियर। शुभकामना महिला परिवार शाखा राजुल मुरार की सधर्मी महिलाओं द्वारा 15 दिवसीय ग्रीष्मकालीन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शुभकामना महिला परिवार शाखा राजुल मुरार की अध्यक्ष प्रीति जैन ने बताया कि परम् पूज्य गणिनी आर्यिका श्री स्वस्तिभूषण माताजी की प्रेरणा एवं आशीर्वाद से शुभकामना परिवार का गठन हुआ था। शुभकामना परिवार राजुल मुरार द्वारा ग्रीष्मकालीन शिविर का आज शुभारम्भ किया गया।

ग्रीष्मकालीन अवकाश में 11 मई से 25 मई तक शिविर का आयोजन किया जा रहा है । इस शिविर में मेहंदी, कढ़ाई, पेंटिंग, ढोलक एवं सिलाई आदि का कुशल प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। शिविर में सभी प्रशिक्षण निःशुल्क प्रदान किए जायेंगे। इसमें किसी भी उम्र की महिलाएं एवं बच्चियां भाग ले सकती हैं।

शिविर के शुभारंभ में शुभकामना महिला परिवार की अध्यक्ष प्रीति जैन एवं मंत्री शशि जैन ने भगवान मुनिसुव्रतनाथ के चित्र का अनावरण कर दीप प्रज्वलित किया। शिविर शुभारम्भ के अवसर पर शुभकामना महिला परिवार की पूनम जैन, रजनी जैन, सुधा जैन, कुसुम जैन, प्रियंका जैन, प्रीति जैन सहित अनेकों महिलाएं एवं बच्चे मौजूद थे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
3
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page